×

हाथी दांत से हुआ डॉक्टर के नौकर का मर्डर, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Admin
Published on: 26 March 2016 3:45 PM GMT
हाथी दांत से हुआ डॉक्टर के नौकर का मर्डर, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
X

नोएडा: सेक्टर 14 में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या किसी हथियार से नहीं बल्कि हाथी दांत से की गई है। हत्यारोपी ने हाथी दांत से मृतक के पेट और सिर पर कई वार किये। घटना स्थल पर पानी के चार गिलास भी मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी मृतक का परिचित था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने क्राइम स्पॉट को सील कर दिया है। साथ ही फिंगर प्रिंट और अन्य सामान की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

-नोएडा के सेक्टर 14 में डॉक्टर विक्रम का घर है।

-घर में जनार्दन ओझा (55) नौकर था जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।

-उसके दो बेटे नेपाल में ही रहते हैं।

-वह पिछले 30 सालों से डॉक्टर के यहां नौकरी करता था।

-विक्रम का क्लीनिक सेक्टर-22 में है।

-शनिवार सुबह करीब नौ बजे विक्रम अपने क्लीनिक चला गया।

-दोपहर जब वह घर लौटा तो जनार्दन की लाश कमरे में पड़ी हुई थी।

-विक्रम ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जांच करती पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

-मौके पर कोतवाली सेक्टर-2० पुलिस पहुंची।

-घटना स्थल से मिले हाथी दांत और अन्य सामान को जब्त कर जांच की जा रही है।

-जनार्दन घर में बने सर्वेंट क्वाटर में रहता था।

-लिहाजा पुलिस उसके कमरे की जांच भी कर रही है।

क्या कहना है डॉ. विक्रम का

-विक्रम ने बताया कि जनार्दन से किसी की कोई रंजिश नहीं थी।

-ओझा की पत्नी भी है लेकिन वह उसे छोड़ चुका है।

-फिलहाल पुलिस इस पहलू पर भी नजर लगाए हुए है।

-आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

-पॉश इलाका होने के चलते सेक्टर में कई स्थानों व घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे है।

-पुलिस उनके फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।

-सुबह नौ बजे से दोपहर तक विक्रम के घर कौन-कौन आया इसके बारे में जानकारी मिल सके।

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का ?

-किरण एस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

-हत्या रंजिशन की गई है।

-जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

नीचे स्लाइड्स में देखिए, घटनास्थल की कुछ और तस्वीरें...

[su_slider source="media: 19205,19207,19206,19204" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story