×

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Charu Khare
Published on: 25 July 2018 5:56 AM GMT
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
X

मेरठ : यहां के टीपी नगर थाना क्षेत्र के वेद व्यास कॉलोनी में बुधवार की सुबह 2:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी। बदमाश की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी ‘सोनू’ के रूप में हुई है। जिसपर 10000 का इनाम था। आरोपित लूट और गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि टीपी नगर इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सोनू अपने एक अन्य साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा है।

साजिश की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी अपनी पुलिस टीम के साथ वेद व्यास कॉलोनी में पहुंचे और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें बचाव में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

कुछ देर तक चली इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा भाग निकला।

बड़ा लुटेरा है सोनू

सोनू को एक बड़ा लुटेरा बताया जाता है। उस पर हाल ही में गैंगस्टर एक्ट भी लगा था। वह एक लूट के मामले में भी वांछित चल रहा था। सोनू पर 10 से 12 मुकदमे लूट जानलेवा हमला और मारपीट के दर्ज हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक, सोनू मेरठ मुजफ्फरनगर गाजियाबाद आदि जिलों में लूटपाट की कई घटनाएं कर चुका है।

हाल ही में उसने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटपाट की थी। सोनू की काफी दिनों से तलाश चल रही थी। गोली लगे सोनू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वही उसके साथी की तलाश में लिसाड़ी गेट और कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story