×

Etah Crime News: नकली किन्नर का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Etah Crime News: जनपद एटा के कांशीराम कालोनी में नकली किन्नर की रहस्यमय मौत। घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला किन्नर। किन्नर की मौत हत्या या आत्महत्या में उलझ गई और पुलिस कर रही जांच।

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Shashi kant gautam
Published on: 13 Nov 2021 11:23 AM GMT (Updated on: 13 Nov 2021 11:44 AM GMT)
Shamli News: छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, पेपर होने के बाद उठाया खौफनाक कदम
X

आत्महत्या (कॉन्सेप्ट फोटो- न्यूजट्रैक) 

Etah Crime News: जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र (Thana Kotwali Nagar area) के कांशीराम कॉलोनी (Kanshi Ram Colony) में एक नकली किन्नर की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। नकली किन्नर का शव कांशीराम कॉलोनी स्थित आवास में फांसी के फंदे से लटका मिला (transgender found hanging)है। वहीं शव मिलने की खबर पाते ही कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है कि ये हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा (Crime Inspector Rajesh Kumar Meena) ने बताया कि आज लगभग 12 बजे एक 24 वर्षीय दीपक उर्फ दीप्ति नामक किन्नर के शव को उसके कमरे के पंखे पर लटकने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर डायल 112 व कोतवाली नगर पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची। घर का दरवाजा तोड़कर उसका शव छत पर लगे पंखे से उतारा गया।

दीपक को छत पर लगे पंखे पर चुन्नी से लटकते देखा गया

घटना की जानकारी मोहल्लेवासियों को तब हुई जब दीपक का छोटा भाई उससे मिलने कांशीराम कॉलोनी आया। वह उसके 246 नम्बर के आवास पर गया तो उसने घर का दरवाजा नहीं खोला। एक घंटे इंतजार के बाद पुनः दरवाजे को खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसका बाद उन लोगों के सहयोग से घर के पिछले हिस्से से जाकर देखा तो पीछे का दरबाजा खुला मिला और दीपक को छत पर लगे पंखे पर चुन्नी से लटकते देखा।


उसी मोहल्ले के निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक दो भाई, दो बहन थे। मृतक के पिता सत्य प्रकाश गुप्ता प्रेम नगर चौराहे पर पेठे का हथठेला लगाया करते थे। जिनकी 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी। मां की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद वह अकेला रह रहा था।


फंदे से लटकता मिला दीपक उर्फ दीप्ति नामक किन्नर

छोटा भाई अनिल भी एटा में एक केले के गोदाम में नौकरी करता था और 24 घंटे उसी गोदाम पर रहता था। अपने बड़े भाई से मिलने अक्सर आता रहता था। आज भी वह उससे मिलने गया था तो वह दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पीछे के दरवाजे से देखा तो फांसी के फंदे से लटकता मिला। मोहल्ले वासियों ने बताया कि दीपक वास्तव में किन्नर नहीं था लेकिन उसे किन्नर बनकर रहना बहुत अच्छा लगता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story