×

Etah Crime News: शराबी पति से पत्नी का झगड़ा हुआ विकराल, गिरी जलते चूल्हे में

Etah Crime News: आज दोपहर पति और पत्नी के झगड़े ने विकराल रूप ले लिया।

Sunil Mishra
Reporter Sunil MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 4 Jun 2021 5:36 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2021 5:39 PM GMT)
This afternoon the quarrel between husband and wife took a formidable form.
X

(प्रतीकात्मक तस्वीर-सोशल मीडिया)

Etah Crime News: जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव सरौठ में आज दोपहर पति और पत्नी के झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। पत्नी से गुस्साए पति ने महिला को झगड़े में धक्का मार दिया जिससे वह महिला जलते चूल्हे पर गिर कर झुलस गई। वहीं पत्नी की शिकायत पर इलाका पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में घायल महिला को भर्ती करा दिया है। जहां उसका उपचार चिकित्सक की देखरेख चल रही है।

जलते चूल्हे में गिरी महिला

महिला सावित्री का कहना है कि उसका पति कैलाश शराब के नशे में धुत्त रहता है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। प्रतिदिन की तरह कल भी उसके साथ मारपीट की और धक्का मार दिया जिससे वह जलते चूल्हे पर गिरकर झुलस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं इस मामले पर चिकित्सकों का कहना है कि महिला 18% तक झुलसी है और खतरे से बाहर है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना पर जसरथपुर थानाध्यक्ष अम्बरीष त्यागी का कहना है पति पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ।

जिसके बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। जिसे झुलसा हुआ देखते हुए तत्काल चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अगर पीड़ित महिला तहरीर देती है तो आरोपी पति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी, और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mainpuri Crime News:

विकास खंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जमकर भ्रष्ट्राचार पनप रहा है। गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए आने वाली सामिग्री आंगनवाड़ी कार्यकत्री डकार रही है। ऐसा नगर व क्षेत्र के ज्यादातर केन्द्रो पर हो रहा है।

हद तो तब हो जाती है जब जिम्मेदारों तक बात पहुंचे, तो वह आंखे बंद करके बैठ जाते है। लोगों का आरोप है कि कार्यकत्रियों से जिम्मेदारों द्वारा सुविधा शुल्क वसूल ली जाती है। और उनके भ्रष्ट्राचार पर पर्दा डाल दिया जाता है।

क्षेत्र के गांव रसेमर में प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका सुषमा यादव पर समूह की अध्यक्ष कमलेश कुमारी शाक्य ने भृष्ट्राचार अपने दबाब में करवाने का आरोप लगाया है।

अध्यक्ष ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने दबाब में कुपोषित बच्चों व गर्ववती महिलाओं के लिये आने बाला पुष्टाहार खाद्यान्न उनके बीच नहीं बंटवाया जाता है। सहायिका के घर से सामिग्री बरामद ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर ग्राम प्रधान अमन यादव ने समूह की सहायिका के घर से 63 पैकेट चने की दाल व 33 पैकेट सरसों के तेल के बरामद किये हैं।

जब ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी जुटाई तो बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुषमा देवी ने बंदरबांट के लिये छुपाकर रखवाये थे। कहा कि हम दोनों बंदरबांट कर लेंगे। गांव की गर्भवती महिलाओं ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री के द्वारा रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करके फर्जी तरीके से राशन का वितरण दिखा दिया जाता है।

ग्राम प्रधान अमन कुमार यादव का आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री की कई शिकायत हुई है। प्रधान ने आरोप लगाया सीडीपीओ द्वारा प्रति माह आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से महीनादारी वसूली जाती हैं। इसीलिए इनके खिलाफ कार्रवाई नही होती है।

प्रधान अमन कुमार यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। रेखा रानी सीडीपीओ कुरावली ने कहा- महीनादारी लेने के जो आरोप लगाए गए हैं। वह असत्य और निराधार हैं। किसी से वसूली नहीं की जाती है।

रसेमर ग्राम प्रधान अमन यादव की शिकायत पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा समूह की सहायिका से भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह माल कहां से आया है और क्यों नहीं बांटा गया। आरोप सिद्ध होने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

अरविंद कुमार कार्यक्रम अधिकारी मैनपुरी ने कहा- आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के भ्रष्ट्राचार के मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा मामला पाया जाता है तो जांचकर दोषी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story