×

नकली नोटों के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस के साथ एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

शुक्रवार को महिला अपने खाते में 500 के नोटों के रूप में 49 हजार की रकम जमा करने पहुंची। बैंक में मौजूद काउंटर क्लर्क को कुछ नोटों पर शक हुआ। उसने शाखा प्रबंधक राजबीर सिंह को नोट दिखाए। महिला के सामने मशीन से चेक करने पर 98 में से 93 नोट नकली पाए गए।

zafar
Published on: 12 Nov 2016 10:13 AM GMT
नकली नोटों के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस के साथ एजेंसियां पूछताछ में जुटीं
X

नकली नोटों के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस के साथ एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

शामली: देश में नकली नोटों की सफाई के लिए छेड़ गई मुहिम के बीच शामली में पुलिस ने 93 नकली नोटों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला एसबीआई में रुपए जमा करने आई थी। बैंक अफसरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

नकली नोट

-शामली के थाना आदर्श मंडी के तहत रैदासपुरी मोहल्ला निवासी खुदाबख्श पशु व्यापारी है।

-खुदाबख्श की पत्नी अल्लादी का स्टेट बैंक की बनत शाखा में खाता है।

-शुक्रवार को अल्लादी अपने खाते में 500 के नोटों के रूप में 49 हजार की रकम जमा करने पहुंची।

-बैंक में मौजूद काउंटर क्लर्क को कुछ नोटों पर शक हुआ। उसने शाखा प्रबंधक राजबीर सिंह को नोट दिखाए।

-महिला के सामने मशीन से चेक करने पर 98 में से 93 नोट नकली पाए गए।

-गड्डी में 5 असली नोटों को ऊपर की ओर लगाया गया था।

पूछताछ में जुटीं एजेंसियां

-मैनेजर की सूचना पर आदर्श मंडी के थाना प्रभारी साहब सिंह ने बैंक पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिया।

-आरोपी महिला ने बताया कि उसका परिवार पशुओं का व्यापार करता है। दामाद ने सहारनपुर के किसी व्यापारी को अपनी भैंस बेच कर यह रुपए दिए थे।

-सीओ क्राइम निशांक शर्मा ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

-इस मामले में आईबीपी और एलआईयू को सूचना दे दी गई है। वे भी पूछताछ कर रहे हैं।

नकली नोटों के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस के साथ एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

नकली नोटों के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस के साथ एजेंसियां पूछताछ में जुटीं

zafar

zafar

Next Story