×

Farrukhabad Crime News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने फाड़ा 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर

Farrukhabad Crime News: कुछ ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया।

Dilip Katiyar
Written By Dilip KatiyarPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 28 Aug 2021 5:46 AM GMT
Poster
X

 घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर pic(social media)

Farrukhabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव में कुछ ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने ग्रामीणों के जबरन घर बाहर लगे पोस्टरों को हटा दिया। और पोस्टर लगाने वालो को थाने में कई घंटो तक बिठाए रखा। पुलिस के मुताबिक सब सामान्य हो गया है। जब मौके पर न्यूज़ ट्रैक की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों का हाल जाना। तो ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप pic(social media)

उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि फर्रुखाबाद के पतोंजा गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव में मकान बिकाऊ है के पोस्टर लागए जाने का मामला सामने आया है। कुछ ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष की मिलीभगत से थाना पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। जब न्यूज़ ट्रैक की टीम गांव में पहुंची तो नजारा कुछ और ही था।

वहां पर पीड़ित लोगों ने पुलिस के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने बताया कि हम लोगों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने हम लोगों के जबरिया पोस्टर फाड़ दिए और रात को ही थाने में ले गए। वहीं महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहू बेटियों के साथ पुलिस ने मारपीट की है। .

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह के बीच चुनावी रंजिश है। करीब एक वर्ष पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह ने सत्ता की हनक में राजेंद्र सिंह पक्ष के 4 लोगों पर हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है.।

महिलाओं व बच्चों के साथ अभद्रता

ग्रामीण राम कुमार ने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह ने पुलिस से सांठ-गांठ कर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह का ट्रैक्टर चोरी होने का आरोप लगाकर उनका ट्रैक्टर थाने में खड़ा करा दिया। उन्होंने ट्रैक्टर के सभी कागज दिखाकर छुड़ाने की गुहार लगाई तो पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया।.मामले को उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेने के कारण करीब 5 दिन बाद ट्रैक्टर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र विकास सिंह बिल्हा गांव पहुंचे और राजेंद्र सिंह चौहान पक्ष की महिलाओं व बच्चों के साथ गाली-गलौच की।

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस और सीओ ने जबरन ग्रामीणों पर मुकदमा लिखवाने की धमकी देने क चलते कई ग्रामीणों ने अपने पोस्टर हटा लिए और कुछ ग्रामीणों के पोस्टर जबरन रात के अँधेरे में बीजेपी नेता के साथ पुलिस कर्मी घरों के बाहर से उखाड़ ले गए हैं। वहीं मामले को लेकर सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि कंपिल थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव से पलायन के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली, ग्रामीणों ने पलायन की बात नकारी है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story