Farrukhabad Crime News: मामूली सा विवाद बना मौत का कारण, दुश्मनी में कल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Farrukhabad Crime News: फर्रुखाबाद जिले में पन्नी में बंधी रस्सी को कटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

Dilip Katiyar
Report Dilip KatiyarPublished By Divyanshu Rao
Published on: 21 July 2021 6:37 AM GMT
Farrukhabad Crime News
X

कुल्हाड़ी से हत्या करने की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Farrukhabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले में पन्नी में बंधी रस्सी को कटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बात इतनाी बढ़ गई कि एक शक्स को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं दो अन्य लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें अस्पताल में भर्ती एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का हैं। जहां कायमगंज क्षेत्र में पन्नी में बंधी रस्सी को काटने के विवाद में दो पक्षों जमकर मारपीट हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी टकोरों (कुल्हाड़ी) से काटकर एक को उतारा मौत के घाट उतार दिया जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबित अस्पताल में भर्ती एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से गांव में दहशत का माहौल था।

घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करती पुलिस (फोटो:सोशल मीडिया)


तनी पन्नी की रस्सी काटने को लेकर हुआ विवाद

कायमगंज से सटे गांव दमदमा पर रहने वाले पप्पू पुत्र रामगुलाम उम्र 50 वर्ष तथा इन्हीं के परिवार के राजकुमार से घर के बाहर तनी पन्नी की रस्सी काटने को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई की राजकुमार तथा उसका बेटा आकाश और निखिल उसकी पत्नी संतोषी ने मिलकर पप्पू को लाठी-डंडों ऐर टकोरो से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

बेटे और पत्नी को चाकुओं से किया गंभीर रूप से घायल

वहीं पप्पू का बेटा धर्मेंद्र तथा पत्नी किरण को भी टाकोरो और चाकुओं से गंभीर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह गौर कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा तथा भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। और मां व बेटे को लहूलुहान अवस्था में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में तीन मर्डर करके कायमगंज में रहते हैं आरोपी

मिली जानकारी के मुताबित पप्पू भट्टे पर ईंट पाथने तथा मजदूरी का काम करता है। पप्पू के चार लड़के एवं दो लड़कियां हैं। ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार लगभग 6 साल पहले ही ग्राम दमदमा में रहने के लिए आया है। इसके परिवार के कुछ लोग अभी भी दिल्ली में रहते हैं बताया गया है कि यह लोग दिल्ली में 3 मर्डर कर भागकर कायमगंज आए थे। मृतक के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से गांव में दहशत का माहौल था। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story