×

Fatehpur Crime News: दबंगों के हौसले बुलंद, युवक पर चाकूओं से किया हमला, पढ़ें जिले की बड़ी खबरें

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में परिजनों से विवाद के बाद युवक ने देर रात ब्लेड से गर्दन काट ली। जिसके बाद लहूलुहान हालत में युवक पुलिस चौकी पहुंचा।

Ramchandra Saini
Report Ramchandra SainiPublished By Divyanshu Rao
Published on: 22 Aug 2021 5:31 AM GMT
UP Crime News
X

जुर्म की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में परिजनों से विवाद के बाद युवक ने देर रात ब्लेड से गर्दन काट ली। जिसके बाद लहूलुहान हालत में युवक पुलिस चौकी पहुंचा। उसे देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस फौरन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा में बाइक से घर आ रहे मैकेनिक को रोककर कुछ दंबगों को ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद जिसके बाद युवक बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है और परिजनों को सूचना दी।

फतेहपुर जिले में परिजनों से विवाद के बाद युवक ने देर रात ब्लेड से गर्दन काट ली। जिसक बाद युवक की गंभीर हालत देख कर डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया। शहर कोतवाली क्षेत्र अरबपुर निवासी सुरेश बाल्मीकि रेलवे विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा राहुल (22) है। पिता ने बताया बेटा राहुल नशे का लती है। नशे में देर रात को राहुल घर पहुंचा था।

खान पीने की बातों को लेकर हुआ विवाद

उसका बड़े भाई और भाभी से खाने पानी पीने की बातों को लेकर विवाद होने लगा। विवाद के दौरान घर से युवक ब्लेड खोज लाया और गर्दन काट ली। इसके बाद घर से शोर मचाते हुए भाग निकला। कुछ देर के लिए परिजनों को कुछ समझ नहीं आया। परिजनों ने उसका पीछा किया। लेकिन तब तक राहुल रिक्शे में बैठकर ज्वालागंज पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह और विकास कुमार लहूलुहान हालत में युवक को देखकर हैरान हो गए।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)


पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा

पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां युवक ने इलाज करने से स्वास्थ्य कर्मियों को रोका और हंगामा भी किया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। किसी तरह उसका प्राथमिक उपचार हुआ और डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर किया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया घरेलू विवाद में युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है। नशे में पहले भी परिजनों से विवाद कर चुका है। हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टर ने बताया कि युवक ने अपनी गर्दन काटी है। हालत गंभीर होने पर उसे कानपूर हैलेट रेफर किया गया है।

सदर कोतवाली में पत्थरकटा चौराहे पर दबंगों ने एक युवक पर चाकुओं से किया हमला

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहा पर बाइक से घर आ रहे गाड़ी मैकेनिक को रोककर अपराधियों के गैंग ने बीच सड़क चाकुओं से हमलाकर घायल कर दिया। युवक बेहोश हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी मैकेनिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

क्राइम की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

युवक के इलाज के लिए परिजनों ने कानपुर ले गए

जिसको लेकर परिजन कानपुर इलाज को ले गए। वहीं घायल युवक के भाई मो,रिजवान ने कोतवाली पुलिस को दो नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ़ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं भाई रिजवान ने बताया कि भाई मोहम्मद इमरान कचहरी के पास अपने दोस्त के घर से एक गाड़ी की डील कर बाइक से वापस घर आ रहा था। तभी पत्थरकटा चौराहा के पास क्षेत्र का गुंडा अपने साथियों के साथ मेरे भाई को रोककर शराब पीने का पैसा मांगने लगा जिस पर विवाद होने पर उक्त लोगों ने भाई पर चाकुओं से हमलाकर घायल कर जिससे भाई बेहोश पड़ा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

जिसको जिला अस्पताल के डॉक्टर ने कानपुर को रेफर किया है। उक्त दबंग गुंडे लोगों द्वारा आये दिन इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है। लेकिन तहरीर लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती है पर कार्यवाही नहीं करती जिससे इन अपराधियों का हौसला बुलंद हैं। वही कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया।

जिसको डॉक्टर ने घायल युवक को कानपुर रेफर किया है। भाई रिजवान ने तहरीर दिया है कि इमरान पर जानी परिहार व रिशु द्विवेदी सहित पांच अज्ञात लोगों ने हमलाकर घायल किया। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवक के होश आने पर बयान लेकर कार्यवाही की जायेगी।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story