लव मैरिज का भयानक अंजामः गर्भवती ने जहर खाकर जान दी, पिता ने कहा दहेज के लिए मार डाला

Fatehpur Crime News : यूपी के फतेहपुर जिले में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Ramchandra Saini
Report Ramchandra SainiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Sep 2021 12:03 PM GMT
crime
X

क्राइम से संबंधित डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Fatehpur Crime News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक विवाहित महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यहां के बिंदकी कोतवाली के पुरानी बिंदकी में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसे में अब मृतका के पिता व भाई ने ससुराल जनों पर दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारने पीटने के बाद जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

इस मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी बिंदकी की निवासी पुनील सोनकर की पुत्री पिंकी ने 2017 में मोहल्ले के ही पप्पू के साथ लव मैरिज कर लिया था। बताते हैं कि शादी के बाद पिंकी अपने पति के साथ मुंबई चली गई थी।और कुछ दिन पहले अपने घर ससुराल पति व एक साल बच्चें के साथ आ गई।

ससुराल वालों ने खिलाया जहर

मृतका पिंकी

जंहा बीती रात संदिग्ध अवस्था में पिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल आने लगे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता पुनील सोनकर ने बताया कि उसकी पुत्री ने 2017 में पप्पू के साथ लव मैरिज कर लिया था और डेढ़ साल बाद मुंबई से आने के बाद घर के सामने ही अपने निजी मकान में रहने लगे थे।

ढाई लाख रुपए की मांग

मृतका के पिता

तब से सास चंपा,नंद बेटी जेठानी रूबी,जेठ अरविंद दहेज में ढाई लाख रुपए की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारते पीटते थे। मांग पूरी ना होने पर बीती रात योजनाबद्ध तरीके से ससुराली जनों ने मारा पीटा और बाद में जबरन जहर खिला दिया। जिससे उसकी पुत्री की मौत हो गई।

वहीं पिता ने बताया कि उसने थाने में पति समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेगा कार्यवाही की जायेगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story