×

चित्रकूट के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर की मौत

By
Published on: 24 Aug 2017 4:45 AM GMT
चित्रकूट के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर की मौत
X

चित्रकूट: चित्रकूट के निही चिरैया जंगल पुलिस ने 7 लाख के ईनामी डकैत बबली कोल गैंग को घेर लिया, जिसके बाद डकैतों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चली। इस दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर जे पी सिंह को भी गोली लगी। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर है कि पुलिस ने 3 डकैतों को पकड़ लिया है, जिनमें से 2 को गोलियां लगी।

-एडीजी इलाहाबाद एस एन साबस्त भी इलाहाबाद के लिए निकल गए थे।

-यह मुठभेड़ एसपी चित्रकूट के नेतृत्व में चली।

-जंगलों में पुलिस ने कई नामी डकैतों को घेर रखाथाहै।

-एडीजी इलाहाबाद ने Newstrack.com को बताया कि जंगलों में मुठभेड़ देर तक चली।

-इसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

-एडीजी ने बताया है कि डकैतों को गोलियां लगी हैं।

-दोनों ही पक्षों की तरफ से जमकर फायरिंग हुई।

Next Story