×

Firozabad Rape News : फूफा ने साले की बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Firozabad Rape News : फिरोजाबाद से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने फूफा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 Oct 2021 3:55 PM GMT
gang rape
X

सांकेतिक फोटो- न्यूजट्रैक

Firozabad Rape News : यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने फूफा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की भी गुहार लगाई है। पुलिस लड़की का डॉक्टरी परीक्षण करायेगी।

इस संबंध में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित और आरोपी दोनों ही पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं जो शिकोहाबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। पुलिस ने आरोप फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

फूफा के सिर पर हैवानियत सवार

घटना शनिवार रात की है शिकोहाबाद के एटा रोड पर कुछ मजदूर रहते हैं। घटना की रात एक मजदूर की 14 बर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर उसका फूफा घर में घुस आया। लड़की पहचानती थी इसलिए आने दिया।

लेकिन फूफा के सिर पर हैवानियत सवार थी और उसने अपने साले की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद उसने लड़की को मुंह न खोलने की भी धमकी दी और घर से निकल गया।

आरोपी गिरफ्तार

लड़की के परिजन जब घर पर आए तो बेटी ने अपने घर वालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों के पैरों तले जमान खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर तुरंत थाने गए और आरोपी अपने रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस संबंध में लड़की से भी पूछताछ की। आरोपी फूफा को पकड़ लिया गया है।

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच में जो तथ्य आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़की का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story