×

P Rangarajan Kumaramangalam Wife: बड़ी खबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, संदिग्ध हिरासत में

दिल्ली के वसंत विहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 7 July 2021 2:23 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 5:48 AM GMT)
P Rangarajan Kumaramangalam Wife: बड़ी खबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, संदिग्ध हिरासत में
X

पूर्व केंद्रीय मंत्री

P Rangarajan Kumaramangalam Wife: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि आम आदमी तो दूर की बात है, बड़े नेता और उनका परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली का है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या कर दी गई। वसंत विहार स्थित उनके घर में घुस कर बदमाशों ने पूर्व मंत्री की पत्नी किट्टी कुमारमंगल को मार दिया और फरार हो गए। पुलिस जानकारी के बाद कार्रवाई में जुट गई और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगल की मौत की खबर के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार में पूर्व मंत्री की पत्नी का घर है, जहां आज सुबह उनका शव मृत अवस्था में मिला।

मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, मौके पर पहुंच उन्होने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गए। पुलिस को शक हैं कि लूटपाट के इरादेे से आए बदमाशों ने 67 साल की किट्टी कुमारमंगल की हत्या की है। हालांकि जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है, जो इलाके में कपड़े धोने का काम करता है। संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय राजू के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें शक है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे राजू उनके घर पर आया था।

Shivani

Shivani

Next Story