×

रेप विक्टिम पर एसिड अटैक, आरोपी समेत 4 दबंगों ने तेजाब डालकर जलाया

By
Published on: 26 Sep 2016 4:16 AM GMT
रेप विक्टिम पर एसिड अटैक, आरोपी समेत 4 दबंगों ने तेजाब डालकर जलाया
X

बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र में एक रेप विक्टिम महिला पर चार दबंगों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब अटैक से झुलसी महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकी है।

क्‍या है पूरा मामला

-मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है।

-गांव में रविवार देर शाम खेत पर काम कर रही रेप विक्टिम महिला और उसके पति पर हमला हुआ।

-3 नामजद और एक अज्ञात हमलावरों ने महिला के पति को पेड़ से बांध दिया और महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया।

-तेजाब अटैक का शिकार हुई महिला के साथ आरोपियों में से एक ने पिछले महीने रेप किया था।

-यूपी के मऊ की निवासी इस महिला से गांव का युवक ढाई साल पहले शादी करके लाया था।

-दोनों के 9 महीने का बेटा भी है। गांव का सुरजीत, परमजीत और वीरपाल किसी वजह से महिला के पति से रंजिश मानते हैं।

-इसी रंजिश के चलते खेत में काम कर रही पीड़िता के साथ 6 अगस्त 2016 को मारपीट और छेड़छाड़ हुई।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

-पुलिस ने शिकायत के बाबजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

-उलटे पीड़िता के पति का धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।

पुलिस की शह पर विक्टिम और उसके पति को धमका रहे थे आरोपी

-पुलिस की शह मिलने के बाद आरोपियों में से एक सुरजीत ने 9 अगस्त को महिला के साथ बलात्कार किया।

-चौकी और थाना पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नही की, उलटे आरोपों को झूठा बताकर आरोपियों का साथ दिया। -विक्टिम ने अदालत की शरण ली और 2 सितंबर 2016 को अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। -केस दर्ज होने के बाद से आरोपी विक्टिम और उसके पति को रोज धमका रहे थे।

आरोपियों ने दी थी धमकी

-कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए केस में पुलिस तफ्तीश का बहाना बनाकर मामले को रफा-दफा करने में जुटी है।

-आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

-आरोपियों ने चार दिन पहले विक्टिम को जिंदगी बरबाद करने की धमकी भी दी थी।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि

-विक्टिम की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

-मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल फरार है।

Next Story