×

Gonda Crime News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो साल से था फरार

Gonda Crime News: पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Tej Pratap Singh
Published on: 28 Jun 2021 4:50 PM GMT
Encounter in Gonda
X

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस (फोटो: सोशल मीडिया)

Gonda Crime News: गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दो वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तरबगंज थाना के बनगांव निवासी हत्या का मास्टरमाइंड भारत सिंह फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध थाने में करीब दो दर्जन मुकदमे विभिन्न अपराधों के पंजीकृत हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी थी। फिर भी अभियुक्त का कोई सुराग नहीं लग पाया।
सोमवार को सुबह हुई तड़के मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मृतक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वह उसके पत्नी को भगा ले गया था। इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विश्वनाथ सिंह की हत्या कर दी थी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 2 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसमें बदमाश घायल हो गया था। इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। यह पुलिस को 2 वर्ष से चकमा देकर घूम रहा था। आस पास पड़ोस के कई जनपदों में इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।
तरबगंज थाने में इसके विरुद्ध करीब दो दर्जन मुकदमा पंजीकृत हैं। पूछताछ के दौरान इसने बताया कि मृतक इसकी पत्नी को भगा ले गया था। इसी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर इसने उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान चलता रहेगा इन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।









Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story