×

Gonda Crime News: सनकी प्रेमी ने लड़की को माता- पिता समेत उतारा मौत के घाट, बहन की हालत गंभीर

Gonda Crime News: देवी प्रसाद गौतम जो कि रेल कर्मचारी थे और सेवानिवृत्ति के बाद कोतवाली नगर क्षेत्र में इमलिया गुरदयाल के शिव नगर गली में अपना मकान बनाकर रह रहे थे।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 24 Nov 2021 5:50 PM GMT
Crime News
X
क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Gonda Crime News: आशिक मिजाज सनकी प्रेमी ने शादी का दबाव डाल रहे लड़की व उसके पिता, माता की बुधवार शाम हत्या (Murder) कर दी| जबकि लड़की की बहन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है|

बताया जाता है कि देवी प्रसाद गौतम जो कि रेल कर्मचारी थे और सेवानिवृत्ति के बाद कोतवाली नगर क्षेत्र में इमलिया गुरदयाल के शिव नगर गली में अपना मकान बनाकर रह रहे थे| इनकी 25 वर्षीय पुत्री सिंपा जो कि एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करती थी| बताते हैं कि सिंपा का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसका प्रेमी सिँपा पर शादी करने का दबाव डाल रहा था और परेशान करता था| लेकिन लड़की और उसके माता पिता इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे।

इससे आक्रोशित प्रेमी ने बुधवार को शाम करीब 6.30 बजे घर में घुस कर देवी प्रसाद (67) व उनकी पत्नी पार्वती देवी (60) के साथ ही अपनी प्रेमिका सिंपा की धारदार असलहे से हत्या कर दी| बीच-बचाव करने आई सिंपा की छोटी बहन स्पा (22) को भी गंभीर चोट लगी जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

घटना के बाद देवी पाटन परिक्षेत्र के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसपी संतोष मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुँच गए| डाग स्कायड टीम भी मौके पर पहुंची और इस जघन्य हत्या के मामले की जांच में जुटी है| फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर है| नगर में सरेशाम घटित इस तिहरे हत्याकांड से जिले में दहशत का माहौल है|

इस सम्बन्ध में डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की लग रही है| हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं|

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story