×

Gonda Crime News: फर्जी अभिलेखों पर कर रहे थे नौकरी, दो जालसाज शिक्षक गिरफ्तार

Gonda Crime News: पुलिस ने फर्जी अभिलेखों से शिक्षक की नौकरी पाने वाले दो जालसाज शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 5 July 2021 1:03 PM GMT
Gonda Crime News: फर्जी अभिलेखों पर कर रहे थे नौकरी, दो जालसाज शिक्षक गिरफ्तार
X

पुलिस की गिरफ्त में दोनों जालसाज शिक्षक-फोटो न्यूज़ट्रैक

Gonda News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा जिले में कूटरचित अभिलेखों के सहारे शिक्षक (Teacher) बनकर नौनिहालों का भविष्य संवारने की अनाधिकार चेष्टा करने वाले दो तथाकथित शिक्षकों का स्वंय का भविष्य अब जेल की सलाखों के पीछे चला गया है। पुलिस ने फर्जी अभिलेखों से शिक्षक की नौकरी पाने वाले दो जालसाज शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है। जहां दो शिक्षकों ने फर्जी अभिलेखों की सहायत से नौकरी पाई। गोंड़ा के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 3 अप्रैल 2021 को बेसिक शिक्षा विभाग के खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या ने थाना उमरीबेगमगंज में कूटरचित फर्जी अभिलेखों के माध्यम से शिक्षक बनकर नौकरी पाने वाले दो जालसाज श्रीधर पुत्र बांकेलाल हरदोई को रहने वाला है और वहीं दूसरा जालसाज श्रीराम यादव पुत्र अशर्फी यादव रानीडीहा थाना के गोरखपुर का रहने वाला है। दोनों जालसाजों के खिलाफ निम्नवत धाराओं 419,420,467,468,471 में भादवि के तहत अभियोग मुकदमा दर्ज कराया गया था।

फरार चल रहे थे दोनों जालसाज शिक्षक

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा मामला संज्ञान में आते ही दोनों जालसाज अपराधियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए गए। लेकिन अपराधी लगातार फरार चल रहे थे जिसके बाद मामले की गंम्भीरता को देखते हुए दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में टीमें बनाकर लगायी गयी थी। सर्विलांस टीम को भी जालसाजों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

दोनों जालसाज शिक्षकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी संतोष मिश्र के अनुसार पुलिस लगातार जालसाजों गिरफ्तारी में उनकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद सोमवार को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम ने दोनों जालसाज अपराधियों को पकड़ लिया। पुलिस ने श्रीधर को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और दूसरे जालसाज श्रीराम यादव को बेलसर टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story