×

Gorakhpur Crme News: वीडियो बना रही किशोरी के पेट में मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

Gorakhpur Crme News: बदमाश ने उसे वीडियो बनाता देख पेट में गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। किशोरी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Purnima Srivastava
Written By Purnima SrivastavaPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 21 Aug 2021 4:49 AM GMT
Crime news
X

बदमाशों ने मारी गोली (concept Image) pic(social media)

Gorakhpur Crme News: गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन गांव में नाबालिग लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। किशोरी हत्या के नीयत से पिता के साथ मारपीट कर रहे बदमाशों का वीडियो बना रही थी। एक बदमाश ने उसे वीडियो बनाता देख पेट में गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। किशोरी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में वह जिंदगी व मौत से जूझ रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि घटना शुक्रवार की रात 11.30 बजे की है। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह अपने बरामदे मे सो रहे थे। तभी गांव का शातिर अपराधी विजय प्रजापति अपने तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान बदमाश राजीव नयन को मारने पीटने लगे। एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया।

तभी शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह बाहर आ गयी। वह अपने स्मार्ट फोन से मारपीट की घटना का वीडियो बनाने लगी। विजय प्रजापति ने लड़की को वीडियो बनाते हुए देखा तो ऐसा करने से मना किया। इसके बाद भी लड़की ने वीडियो बनाना जारी रखा तो उसने नाराज होकर लड़की के पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ गिरा देख बदमाश मोबाइल छीनकर साथियों के साथ फरार हो गए।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है किशोरी का इलाज pic(social media)

किशोरी की हालत गंभीर

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 व 108 पर दी। सुचना मिलते ही गगहा पुलिस व 112 नंबर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अपनी गाड़ी से घायल लडकी को अस्पताल ले जाने लगी। इसी बीच रास्ते में एम्बुलेंस मिल गई। जिससे उसे कौड़ीराम स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। कौड़ीराम से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी गम्भीर स्थिति देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


रुपये के लेनदेन का विवाद

घटना के बाद पुलिस शातिर बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी गगहा अमित कुमार दूबे ने बताया कि शातिर अपराधी के खिलाफ गगहा, बांसगांव, बेलीपार व तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। जब अपराधी जेल में बंद था, तो जमानत कराने में राजीव नयन सिंह ने अहम भूमिका निभायी थी। जिसके बाद से ही दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद था। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल का इलाज चल रहा है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story