×

कानपुर: सपा सरकार में ऐसा नहीं हुआ कि लड़कियों को अगवा कर रेप किया जाता हो?

By
Published on: 6 Sep 2017 3:22 AM GMT
कानपुर: सपा सरकार में ऐसा नहीं हुआ कि लड़कियों को अगवा कर रेप किया जाता हो?
X

कानपुर: जिस तरह से ज़माना मॉडर्न हो रहा है, लड़कियों के आए दिन तमाशे देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही कानपुर में भी नशे में धुत लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जींस और टॉप वाली, फ्रेंकली इंग्लिश में बात कर रही एक लड़की ने जमकर हंगामा किया। देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। वह इतना नशे में थी कि उसे खुद नहीं पता कि वह क्या बोल रही है? योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहने लगी कि लड़के घर की जगह क्लब में जा रहे हैं? क्या जमाना आ गया है? सपा सरकार में ऐसा नहीं हुआ कि लड़कियों को अगवा कर रेप किया जाता हो? हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को थाने ले गई।

यह भी पढ़ें : ये हैं यूपी के 3 अनुशासित स्कूल, राष्ट्रपति से सम्मानित हेड मास्टर का मिल रहा संरक्षण

क्या है पूरा मामला

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित भोलेश्वर मंदिर के पास एन एच 2 हाइवे पर एक लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लड़की ने अपना नाम संजना चौहान बताया और पति का नाम महेंद्र सिंह चौहान। वह जनपद उन्नाव के शुक्लागंज नेहरु नगर की रहने वाली है और उसकी तीन महीने का बेटी है। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है।

संजना का आरोप है कि मीरा यादव नाम की लड़की से मेरी फ्रेंडशिप हुई थी और उसने मुझे जॉब दिलाने के बहाने बुलाया था। मीरा यादव के साथ अमन अवस्थी नाम का लड़का था, उसने मुझे जमकर पीटा है और मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की है। मेरी एक बेटी है। मुझे उसके पास छोड़ दो मैं आप सब के सामने हाथ जोडती हूं।

यह भी पढ़ें: और इस तरह ई. श्रीधरन को किनारे कर लखनऊ में चली सियासी मेट्रो !

नशे में टल्ली लड़की की यह हरकतें देख वहां मौजूद तमाशबीन इस नज़ारे को अपने मोबाइल में कैद करने में जुटे रहे। जब पुलिस पहुंची तो उनके सामने यह लड़की फ़िल्मी डायलॉग मारने लगी और कहने लगी- लो, यह आ गए... मेरी मौत का तमाशा देखने। ए भैया लोग, इनको बताओ मेरे साथ क्या हुआ है? इस डायलॉग के साथ पुलिस का भी जमकर मजाक उड़ाया।

क्या है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना

लड़की में पैर के अंगूठे से ब्लड निकल रहा था। नशे की हालत में वह हाइवे पर कई जगह गिरी, जिसकी वजह से उसके चोट लगी है। हाइवे किनारे एक प्रत्यक्षदर्शी गिरिराज पाल ने बताया कि मोटरसाइकिल से एक लड़का आया था, जो इसे हाइवे किनारे छोड़ कर भाग गया है। जब यह बाइक से उतरी है, तो उसे चिल्ला-चिल्ला कर गालियां बक रही थी।

बर्रा थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा के मुताबिक यह लड़की बहुत ज्यादा नशे में है। उसको उपचार व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। उसका नशा कुछ कम होने पर ही उससे पूछताछ की जाएगी।

Next Story