×

40 हजार रुपये के लिए पति ने पत्नी की अस्मत का किया सौदा

Aditya Mishra
Published on: 21 Oct 2018 11:15 AM GMT
40 हजार रुपये के लिए पति ने पत्नी की अस्मत का किया सौदा
X

गोरखपुर/ कुशीनगर: पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते को एक सौदागर पति ने 40 हजार रुपये के शर्मशार कर दिया। आरोप है कि लालची पति ने पैसे के लिए अपनी पत्नी को गैर मर्द के हाथों बेच दिया। पीड़िता किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंची।

उसने घरवालों को अपनी आप बीती बताई। तब जाकर उसके पति की करतूत के बारे में सभी को पता चल पाया। पीड़िता अब न्याय के लिए भटकने को मजबूर है।

ये है पूरा मामला

पूरा मामला कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव का है। यहां 2 साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। पीड़िता का आरोप है उसके पति ने उसकी मां की बीमारी का झांसा देकर उसे अस्पताल में दिखाने के बहाने घर से पहले खड्डा रेलवे स्टेशन लेकर गया।

वहां पर पहले से ही तीन दलाल मौजूद थे। उसके पति ने वहीं पर 40 हजार रुपये में उसे दलाल के हाथों बेच दिया। दलाल उसे शाहजहांपुर ले आये और यहां दूसरे युवक को सौंप दिया। उस युवक ने महिला के साथ 11 दिन तक दुष्कर्म किया।

उधर कई दिनों बाद भी जब महिला के घरवालों को उसका हाल नहीं मिला तो उन्हें थोड़ा संदेह हुआ। उन्होंने उसके पति से सख्ती से पूछताछ की और उसे घर वापस लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद किसी तरह से उसका पति महिला को घर वापस लेकर आया। महिला ने अपने घरवालों को अपनी आपबीती बताई। साथ ही अपने पति और उसके 3 अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई।

महिला का आरोप है कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। उसने पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर न्याय के लिए गुहार लगाई। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वह अब न्याय के लिए एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के चक्कर लगा रही है।

पुलिस का पक्ष

कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविन्द मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसके ही पति ने 40 हजार में गैर मर्द के हाथों बेच दिया था। इस मामले की जांच की जा रही हैं। जांच में अगर महिला का पति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया है उसे भी बक्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें...कुशीनगर : गन्ना और गरीबी से ही जुड़ा हुआ है जिले का इतिहास

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story