×

ये टोमैटो सॉस है जानलेवा, विभाग ने मारा छापा तो अधिकारी रह गए हैरान

sudhanshu
Published on: 22 Oct 2018 3:35 PM GMT
ये टोमैटो सॉस है जानलेवा, विभाग ने मारा छापा तो अधिकारी रह गए हैरान
X

कानपुर: जंकफ़ूड को टोमैटो सॉस और चिली सॉस के साथ खाने पर उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। टोमैटो सॉस के साथ लोग खाने का लुफ्त उठाते हैं, लेकिन कभी आपने सोंचा है कि यह टोमैटो सॉस बनता कैसे है। टोमैटो सॉस बनाने वाले किस तरह से आम जनता के स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब फ़ूड डिपार्टमेंट की टीम ने टोमैटो सॉस बनाने वाली एक फर्म में छापा मारा तो अन्दर का नजारा देख कर हैरान रह गए। नाम तो टोमैटो सॉस होता है लेकिन उसमें नाम मात्र का ही टमाटर होता है। दीवाली का त्योहार होने की वजह से टोमैटो सॉस की डिमांड इतनी बढ़ गयी थी कि 15 कुंतल पैक टोमेटो सॉस बरामद हुआ। यह टोमैटो सॉस मानक के विपरीत बनाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:सड़क पर पैदल चल पड़े एक्टर शरमन जोशी, #meetoo कैंपेन को लेकर कही बड़ी बात…

कंपनी में हुई छापेमारी, दंग रह गए अधिकारी

सोमवार को फ़ूड डिपार्टमेंट की टीम ने रेल बाजार थाना क्षेत्र स्थित हैरिसगंज में दिव्यांशी एंड कम्पनी में छापेमारी की। यह कम्पनी मनोज बाजपाई की है, जब फ़ूड डिपार्टमेंट की टीम पहुंची तो अन्दर काम कर रहे कई लोग भाग गए। फ़ूड विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में जरीकैन और बोतल में टोमैटो सॉस बरामद किया है। यह टोमैटो सॉस भारी गंदगी के बीच तैयार किया जा रहा था। यहाँ पर तैयार होने वाली टोमैटो सॉस की चाउमीन, बर्गर, फ्राइड राइस की ठेलों और टट्टर में दुकान लगाने वालों को सप्लाई किया जाता था।

ये भी पढ़ें:दीवाली पटाखों से रौशन होगी या नहीं फैसला मंगलवार को आएगा

केमिकल मिलाकर तैयार होता था सॉस

यहाँ पर तैयार होने वाले टोमैटो सॉस में नाम मात्र का टमाटर होता था। दरअसल इसे बनाने के लिए उबली हुई आलू को ग्राइनडर मशीन में पीस कर उसमे केमिकल और मिर्च मिलकर तैयार किया जाता था। टमाटर का रंग लाने के लिए इसमें केमिकल मिलाया जाता था।

फ़ूड इन्स्पेक्टर कन्हैया लाल यादव के मुताबिक यह टोमैटो सॉस सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। हमें सुचना मिल रही थी कि दिव्यांशी एंड कम्पनी में मानक के विपरीत टोमैटो सॉस तैयार किया जा रहा है। दीवाली के त्यौहार की वजह से बड़ी संख्या में सॉस स्टोर किया गया है। जब हमने छापेमारी की तो यहाँ सॉस मानक के विपरीत तैयार किया जा रहा था। टोमैटो सॉस को तैयार करने में आलू, सिरका, केमिकल का यूज कर रहे थे।

यहाँ से लगभग 15 कुंतल तैयार माल बरामद हुआ है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। इसलिए इसे नष्ट किया जायेगा। इसके नमूने भरे गए हैं, जो जाँच के लिए भेजे जायेंगे। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई होगी।

ये भी पढ़ें:इस जैल की लगाएं दो बूंद, दूर भाग जाएंगे कीट- पतंगे

sudhanshu

sudhanshu

Next Story