×

Jalaun Crime News: 70 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मडोरा में रविवार की रात एक वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के मुताबिक हत्या धारदार चाकू से की गयी है।

Afsar Haq
Written By Afsar HaqPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 5 July 2021 9:05 AM GMT
Jalaun Crime News: 70 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या
X

Jalaun Crime News: जालौन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय वृद्ध की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गयी है।

70 वर्षीय मृतका विद्यावती pic(social media)

बता दें कि घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मडोरा की है। बताया गया है कि इस गांव की रहने वाली 70 वर्षीय विद्यावती पत्नी हरिसिंह रात के वक्त घर में सोई हुई थीं। उसी वक्त अज्ञात लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। और बेखौफ बदमाशों ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बारे में सुबह जानकारी मिली जब उसका पति सोकर उठा और पत्नी को खून से लथपथ देखा। देखते ही इस बारे में आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने जांच शुरू कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाये। वहीं पुलिस को मौके से चाकू भी बरामद हुआ जिससे घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला की निर्मम गला रेतकर हत्या कर दी गयी। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, साथ ही जल्द से जल्द इस घटना का अनावरण किया जाएगा।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story