×

Jhansi Crime News: लड़की को संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल, बनाया अश्लील वीडियो, साइबर सेल ने ऐसे बिछाया जाल

Jhansi Crime News: कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की से पहले एक युवक ने दोस्ती की, बाद में उसे दगा देते हुए उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके साथ ही लड़की को अपने दोस्तों के सामने भी परोस दिया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 Jun 2021 5:57 PM GMT
girl rape case
X

युवती से रेप का मामला ( काॅन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)  

Jhansi Crime News: कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की से पहले एक युवक ने दोस्ती की, बाद में उसे दगा देते हुए उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके साथ ही लड़की को अपने दोस्तों के सामने भी परोस दिया। दगाबाज दोस्त से परेशान लड़की ने साइबर थाने को सूचना देकर मदद मांगी, तो पुलिस ने जाल बिछाकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक लड़की डिग्री कालेज में पढ़ती है। उसके साथ कोतवाली क्षेत्र के सूजे खां खिड़की निवासी एक लड़का पुष्पेंद्र भी पढ़ता है। बताया गया कि पुष्पेंद्र से लड़की की अच्छी दोस्ती हो गयी और वह उसके साथ घूमने भी आने-जाने लगी। उसने लड़की से शारीरिक संबंध बना लिए। इसी बीच लड़के ने अंतरंग सम्बन्धों का वीडियो बना लिया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगा।

दोस्तो के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

बताया गया कि इस वीडियो के बल पर लड़के ने मुहल्ले के ही रहने वाले दो-तीन अन्य युवकों से भी शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। यह अब लगातार होने लगा। इससे आजिज लड़की ने साइबर थाना पुलिस से मदद मांगी, तो पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से युवकों को दबोचने के लिए जाल बिछाया।

पुलिस को देखते ही लड़के के उड़े होस

आज फिर युवकों ने पार्टी करने के नाम पर लड़की को सूजे खां खिड़की इलाके में पुष्पेंद्र के रिश्तेदार के खाली पड़े मकान में बुलाया था। युवक इस बात से अंजान थे कि उनकी करतूत पर साइबर व कोतवाली पुलिस नजर रखे हुए है। तय समय पर लड़की जैसे ही कमरे पर पहुँची, उसी के पीछे कोतवाल देवेश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस भी दाखिल हो गयी।

पुलिस को देख युवकों के होश उड़ गए। पुलिस ने तत्काल पुष्पेंद्र सहित तीनों युवकों को दबोच लिया। लड़की की तहरीर पर तीनों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

बड़ा घटना होने से टली

डीआईजी जोगेंद्र सिंह व एसएसपी शिवहरि मीणा के कुशल निर्देशन व साइबर थाना नोडल प्रभारी /एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम की सजगता ने बड़ी वारदात को टाल दिया, साथ ही आरोपी भी हत्थे चढ़ गए। साइबर टीम व कोतवाली पुलिस की इस मामले में सराहना की जा रही है।

दोनों थे एनसीसी के छात्र

झाँसी वालों को याद होगा कुछ माह पहले बीकेडी में पढ़ने वाले एनसीसी छात्र मंथन झा ने अपनी साथी एनसीसी कैडेट व उसके दोस्त की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एक बार फिर एनसीसी कनेक्शन सामने आया है। बताया गया कि बीए के छात्र पुष्पेंद्र व उक्त लड़की दोनों एनसीसी कैडेट्स हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story