×

Jhansi News: पानी भरने को लेकर विवाद में महिला की मौत, आगरा से आई छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ें झांसी की बड़ी खबरें

Jhansi News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में टैंकर से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक 50 वर्षीय महिला की जान चली गयी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वालों को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Ashiki
Published on: 29 Jun 2021 1:27 PM GMT
Jalaun Crime News
X

शव की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Jhansi News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में टैंकर से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक 50 वर्षीय महिला की जान चली गयी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वालों को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि बिजौली के वार्ड नम्बर 22 में पानी की किल्लत चल रही है। इसके चलते टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है।

आज जब मुहल्ले में टैंकर पहुँचा तो वहां भीड़ जमा हो गयी। पहले पानी भरने को लेकर रघुराज व वीरेंद्र के परिवारों में कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गयी। इसी में रघुराज की पत्नी उत्तरा देवी नीचे गिरकर बेहोश हो गयी। जिससे हड़कम्प मच गया। परिवार वाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गए जहां उत्तरा को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सदर एके चौरसिया ने बताया पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।


प्रेमप्रसंग के चलते छात्रा ने लगाई फांसी

आगरा से अपने दोस्त के घर आई छात्रा के फांसी लगाकर जान देने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबाद थाना क्षेत्र के अंसल कालोनी में छनियापुरा निवासी श्यामसुंदर राय के पुत्र सनी राय ने एक माह पूर्व A-29 फ्लैट किराए पर लिया था। कल कुमारी रिया निवासी मुरली नगर थाना ताजगंज आगरा उससे मिलने झाँसी आयी थी।

आज अचानक रिया ने कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रिया और सनी में प्रेमप्रसंग की बात सामने आ रही है। पूरा मामला जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

Ashiki

Ashiki

Next Story