Jhansi News: सगाई टूटने पर भावना ने दे दी जान, सोने की जंजीर के लिए लड़के ने तोड़ दी थी शादी

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रमपुरा में राम सिंह पाल परिवार समेत रहता है। उसकी एक इकलौती बेटी भावना की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाले वीरेन्द्र सिंह से तय की थी।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 29 Dec 2021 1:52 PM GMT
Jhansi Crime News
X

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Jhansi Crime News: सगाई टूटने से दुखी भावना ने जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि सोने की जंजीर की मांग पूरी न करने पर लड़के ने शादी तोड़ दी। इसी बात को लेकर भावना काफी दुखी थी। शादी टूटने से परिवार के बदनामी का डर था, इसलिए भावना ने यह कदम उठाया है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रमपुरा में राम सिंह पाल परिवार समेत रहता है। उसकी एक इकलौती बेटी भावना की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाले वीरेन्द्र सिंह से तय की थी। परिजनों के मुताबिक मई में हंसारी जाकर फलदान की रस्म कर लड़का वीरेन्द्र को पक्का कर लिया था।

इसमें चार लाख रुपए नगद, एक मोटर साइकिल, सोने की अंगूठी समेत सात लाख रुपए खर्च किए थे। दोनों पक्षों की रजामंदी से शादी का तारीख 21 फरवरी 2022 तय हुई थी। बाद में लड़का-लड़की ने फोन पर बातचीत करना शुरु कर दिया था। कुछ दिन पहले लड़के ने भावना से चेन की मांग की थी। इस पर सोने की जंजीर देने की बात भी मान ली गई थी।

परिजनों के मुताबिक सुबह भावना से होने वाले पति से फोन पर बातचीत की। तब दोनों के बीच सोने की जंजीर की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़के ने भावना से शादी करने से मना कर दिया था।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

यह बात भावना सहन नहीं कर सकी थी। साथ ही वीरेन्द्र ने कहा था कि आज के बाद कॉल मत करना। भावना को शादी टूटने पर परिवार के बदनामी का डर था इसलिए वह काफी दुखी रहने लगी थी।

बीते रोज घर के सदस्य जानवरों के लिए चारा डाल रहे थे, तभी भावना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक भावना जमीन पर गिर गई। भावना ने परिजनों को बताया कि उसने जहर खा लिया। यह बात सुनते ही घर के सदस्य भावना को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story