Sex Racket In Jodhpur: दिल्ली-लखनऊ से जोधपुर आईं थीं खूबसूरत लड़कियां और वेलनेस सेंटर के नाम पर करने लगीं ये गंदा काम और फिर

राजस्थान के जोधपुर में वेलनेस सेंटर के नाम पर सेक्स मार्केट चलाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दिल्ली और यूपी की लड़कियों के साथ जोधपुर के लड़कों को गिरफ्तार किया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 13 July 2024 3:58 PM GMT
Sex Racket In Jodhpur  ( Social- Media- Photo)
X

Sex Racket In Jodhpur ( Social- Media- Photo)

Sex Racket In Jodhpur: स्पा और वेलनेस सेंटर के नाम पर राजस्थान के कई शहरों में सेक्स का बाजार सज रहा है। होटल या स्टे होम में चलने वाले इन बाजारों में दूसरे शहरों और राज्यों की लड़कियों को ठेके पर बुलाया जाता है और उसके बाद उनका वहां के लोकल लड़कों से संपर्क कराया जाता है और उनसे सेक्स रैकेट चलाया जाता है। इसी तरह का एक और मामला राजस्थान के जोधपुर शहर से सामने आया है। जहां पुलिस ने जब छापा मारा तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए।

जोधपुर में पुलिस ने दिल्ली और यूपी की लड़कियों के साथ जोधपुर शहर के लोकल लड़कों को पकड़ा है। यहां वेलनेस सेंटर के नाम पर स्पा में भी सेक्स मार्केट लगा हुआ था और लड़के अपनी पसंद की लड़कियों को ले जा रहे थे।


दिल्ली-लखनऊ से जोधपुर आई थीं लड़कियां

जोधपुर के भगत की कोठी थाना क्षेत्र में हुई इस रेड के बारे में पुलिस ने बताया कि दिल्ली की दो और यूपी की दो लड़कियों के बारे में जानकारी मिली। उसके अलावा जोधपुर शहर के लोकल दो लड़कों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्पा और वेलनेस सेंटर के नाम पर यह सब काम हो रहा था। दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आई लड़कियों से वेश्यावृति कराई जा रही थी। सभी को हिरासत में लिया गया है और थाने लाया गया है। वहीं सेंटर चलाने वाला फिलहाल फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और कई जगहों पर दबिश दे रही है।


देर रात तक लगता था कारों का जमावड़ा

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग अक्सर यहां पर रात को देर तक कारों का जमावड़ा लगा होने की बात कहते थे। लोगों को यह शक था कि यहां पर गंदा काम होता है। जब पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना और शिकायत पर यहां छापा मारा तो पुलिस को वहां पर गलत काम होता हुआ मिला और कई को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिन लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया है वह बालिग हैं। उनके उपर कानून के नियमानुसार ही मामले दर्ज किए गए हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story