×

Kanpur Crime News: हिस्ट्रीशीटर को मिला भाजपा नेताओं का साथ, बचाने के लिए की पुलिस से हाथापाई

Kanpur Crime News: हिस्ट्रीशीटर के भाजपा नेता के जन्मदिन समारोह में पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुँच गयी। कानपुर पुलिस भाजपा नेता के जन्मदिन की पार्टी जहां हो रही थीं, वहां सादी वर्दी में पहुंची।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 2 Jun 2021 2:40 PM GMT (Updated on: 2 Jun 2021 2:51 PM GMT)
Kanpur Crime
X

पुलिस से भिड़ते लोग 

Kanpur Crime News: कानपुर में भाजपाईयों और पुलिस के बीच हाथापाई (Police Se Hathapai) का मामला सामने आ रहा है। एक वीडियो वारयल हुआ जिसमें हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने आई पुलिस को लोग रोक रहें है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता नारायण की बर्थडे पार्टी में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह शामिल हुआ था। जिसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को रोकने वाले भाजपाई थे। भाजपा नेता और उसके समर्थको ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को छुड़ा लिया।

दरअसल, मामला कानपुर नगर के नौबस्ता थानाक्षेत्र का है, जहां उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब भाजपा के लोग अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। चोरी और हत्या के प्रयास में फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह की पुलिस को तलाश थीं। आज पुलिस को पता चला कि वह बीजेपी के जिला मंत्री नारायण भदौरिया के जन्मदिन पर शामिल होने वाला है।

भाजपा नेता के जन्मदिन पार्टी में पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर

हिस्ट्रीशीटर के भाजपा नेता के जन्मदिन समारोह में पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुँच गयी। कानपुर पुलिस भाजपा नेता के जन्मदिन की पार्टी जहां हो रही थीं, वहां सादी वर्दी में पहुंची। हिस्ट्रीशीटर के वहां होने की पुष्टि के बाद फोर्स को मौके पर बुला लिया।

हालंकि जैसे ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को पकड़ा तो भाजपाइयों ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। पुलिस हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जीप में बैठाने लगी तो भाजपा समर्थकों ने हंगामा करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी। भाजपा समर्थक पुलिस को रोकने के लिए जीप के आगे लेट गए। उनके इस तरह से विरोध करने पर हमीरपुर रोड पर जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक, लगभग एक घंटे तक हंगामा हुआ, जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस की जीप से उतरवा (BJP Netaon Ne Aaropi Ko बचाया) लिया। हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पुलिस की गिरफ्त से छूट मौके से फरार हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Shivani

Shivani

Next Story