×

Kanpur Crime News: रात के अंधरे में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Kanpur Crime News: कानपुर में थाना बिठूर के अंतर्गत पति से अलग रह रही महिला की छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Avanish Kumar
Report Avanish KumarPublished By Divyanshu Rao
Published on: 10 July 2021 9:02 AM GMT (Updated on: 10 July 2021 9:06 AM GMT)
Kanpur Crime News
X

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती हुई- सोशल मीडिया

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में थाना बिठूर के अंतर्गत पति से अलग रह रही महिला की छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच में जुट गई। और वहीं घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना बिठूर के सिंहपुर निवासी शशि की शादी 12 साल पूर्व औरैया के आठोली गांव में रहने वाले संतोष कुमार से हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। छह साल पूर्व पति से अनबन के चलते पत्नी शशि दो बेटों को लेकर बिठूर के मकसूदाबाद गांव की नई बस्ती में प्लाट खरीदकर उसमें मकान बनवाकर रह रही थी।उसके साथ दो बेटे रहते थे,जबकि एक बेटा पति के साथ रहता है। देर शाम शशि शिवली अपने मायके गई थी और दोनों बेटों को छोड़कर वापस मकसूदाबाद गांव के मकान में आ गई।

महिला के गांव की फोटो- सोशल मीडिया


देर रात गोली चलने गांव में दहशत

देर रात वह छत में पर सो रही थी। इस बीच करीब दो बजे क्षेत्रीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो गांव में दहशत फैल गई गोली की आवाज सुनने के बाद क्षेत्री लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की घर के अंदर जाकर देखा तो जमीन पर खून से लथपथ शशि का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच पुलिस- फोटो सोशल मीडिया


एडीसीपी ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है

एडीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि महिला गोली मारकर हत्या कर दी गई है जांच में पता चला है कि मृतक महिला पति से अलग रह रही थी। एक दिन पूर्व ही वह मायके में अपने दो बेटों को छोड़कर घर लौटी थी। मौके से एक कारतूस बरामद हुआ है।शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए पति से विवाद व अन्य बिन्दुओं पर जांच करते हुए खुलासे के लिए पुलिस टीम हत्या लगाया गया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story