×

Kanpur dehat: युवक को दी तालिबानी सजा, पीड़िता के परिवार ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जानें पूरा मामला

Kanpur Dehat Mein Talibani Saza: कानपुर देहात में एक युवक को गांव के लोगों ने तालिबानी सज़ा देते हुए उसका मुंह काला करके चप्पलों की माला पहना दी और फिर पूरे गांव में घुमाया।

Manoj Singh
Report Manoj SinghPublished By Shreya
Published on: 19 Sep 2021 7:12 AM GMT
कानपुर में युवक को दी गई तालिबानी सजा, पीड़िता के परिवार ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जानें पूरा मामला
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kanpur Dehat Mein Talibani Saza: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात में एक युवक को गांव के लोगों ने तालिबानी सज़ा देते हुए उसका मुंह काला करके चप्पलों की माला पहना दी और फिर पूरे गांव में घुमाया, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर आरोप था कि उसने गांव की एक लड़की की फ़ोटो खींच कर उसको परेशान किया करता था। जिसके बाद उसको ऐसी सज़ा दी गई। ये पूरा मामला कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के अफ़सरिया गांव के मड़ैया का है।

बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले रामस्वरूप और जानकी प्रसाद पड़ोसी हैं। जानकी प्रसाद की पत्नी का आरोप है कि रामस्वरूप के लड़के अनूप कुमार उनकी लड़की के साथ कई महीने से छेड़छाड़ बत्तमीजी कर रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जब घर पर कोई नहीं था तो वह घर में घुस आया और लड़की से बदतमीजी कर उसकी फोटो खींच ले गया और लड़के के घर वाले जो आरोप लगा रहे हैं वो बिल्कुल गलत है हम चाहते हैं मेरा मुकदमा लिखा जाए।

युवक पक्ष का क्या है कहना?

वही लड़के की मां देवी ने बताया कि मेरा बेटा गुजरात के सूरत में नौकरी करता था, उसकी तबीयत खराब होने पर हम लोगों ने उसे घर बुला लिया। पड़ोस में रहने वाले जानकी प्रसाद की पत्नी और उसकी बेटी घर के सभी लोग मेरे घर में आये और मेरी बहु के साथ मारपीट छेड़खानी करते हुए मेरे बेटे को अपने घर ले जाकर मारा पीटा और उसका मुंह काला करके, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। उनका आरोप था कि मेरे बेटे ने उनकी लड़की के साथ छेड़खानी की है। हम लोग इसकी शिकायत करने थाने भी गए थे पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बता दें दो दिन पहले ही सूरत से लौटा अनूप की हालत खराब होने पर उसे परिजनों ने अस्पताल में भी भर्ती करवाता था, जहां उसका इलाज चल रहा था। आज के इस जमाने में भी लोग कानून का सहारा ना लेकर खुद ही तालिबानी सज़ा देने पर आमादा रहते हैं। लड़के की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन अपने मुह गांव में किसी को नहीं दिखा पा रहे हैं।

पीड़ित ने आरोपों को बताया गलत

पीड़ित लड़के अनूप कुमार ने बताया कि वो सूरत में काम करता था, तबीयत खराब होने पर वो घर आया था। उसकी मानें तो वो ग्लूकोज़ चढ़वाने घर से जा रहा था तभी वो लोग आए और उसकी भाभी को मारा उसके बाद उसे मारते हुए अपने घर ले गए। वहां ले जाकर मुंह काला किया, फिर चप्पलों की माला पहनाई। उसका कहना है कि इससे पहले भी वो लोग गलत आरोप लगाकर उसे फंसा चुके हैं और लड़की से शादी करने का दबाव बना रहे थे।

बहराल पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर सच क्या है। क्या सही में लड़के ने लड़की के साथ छेड़खानी की है या मामला कुछ और ही है। अगर छेड़खानी लड़के ने की है तो उसको चप्पलों की माला पहनाकर मुंह किसने काला कर घुमाया। इस पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story