×

शर्मनाक: लखीमपुर खीरी में एक नाबालिग समेत तीन लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

Gang Rape in Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी में तीन नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Sharad Awasthi
Reporter Sharad AwasthiPublished By Ashiki
Published on: 5 Jun 2021 12:28 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2021 12:42 PM GMT)
Gangrape in Lucknow
X
सांकेतिक फोटो 

Gang Rape in Lakhimpur Kheri : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ( Lakhimpur Kheri ) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार की तीन लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियां खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान करीब 5 दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इन तीनों लड़कियों में दो सगी बहनें हैं और एक उनकी मौसी बताई जा रही है। इन तीनों लड़कियों में एक नाबालिग बताई जा रही है।

यूपी में महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लखीमपुर में जो हुआ उसको सुनकर लोग दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। बीते शुक्रवार को एक ही परिवार की दो सगी बहन व उनकी मौसी सरदार किसान के खेतों में काम कर रही थी। आरोप है कि रात करीब 8:00 बजे मोहन नामक युवक ने दोनों बहनों और उनकी मौसी को सरदार के फार्म पर मजदूरी का पैसा देने के लिए बुलवाया, जहां पर उन्हें कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही तीनों लड़कियों को इस घटना के बारे में किसी को से न बताने की धमकी दी।


पीड़िताओं का आरोप है इस मामले की जानकारी उन्होंने थाना फूलबेहड़ पर दी, मगर पुलिस ने मामले पर कोई कार्रवाई करने के बजाए उल्टा पीड़िताओं को ही डांटकर थाने से भगा दिया। एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कर रही है मगर जनपद खीरी पुलिस उनकी सभी योजनाओं पर पलीता लगा रही है। वहीं इस मामले में लखीमपुर खीरी की पुलिस कोई भी जानकारी देने से कतरा रही है। जिले के आला अधिकारी पूरे मामले पर कोई अपडेट देने को तैयार नहीं है।

Ashiki

Ashiki

Next Story