×

Lakhimpur Kheri Crime News: पति-पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया, दोनों की मौत, हादसे में सास ससुर समेत कई घायल

3 दिन पूर्व आरोपी युवक अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था। जहां पर बीती रात करीब 4:00 बजे उसने पहले अपनी पत्नी पर पेट्रोल डाला और उसके बाद खुद पर पेट्रोल डाल लिया।

Sharad Awasthi
Report Sharad AwasthiPublished By Divyanshu Rao
Published on: 25 Sep 2021 9:27 AM GMT
Lakhimpur Kheri Crime News
X

हादसे में घायल युवक की सालियां (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में कोतवाली सदर इलाके के गांव इशापुर में ससुराल गए युवक ने सुबह करीब 4:00 बजे पत्नी व खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसमें दोनों को बचाने पहुंचे उसके सास और ससुर भी झुलस कर जख्मी हो गए। इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम में युवक की तीन तीन सालियां भी झुलस गई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है मृतक युवक अपराधी प्रवृत्ति का था। जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में ही 1 साल से रह रही थी और वह अपनी ससुराल नहीं जा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र फरधान के गांव घुटना निवासी अजय पुत्र राजाराम का विवाह करीब 5 वर्ष पूर्व कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी चंद्रिका प्रसाद की बेटी रोमा के साथ हुआ था। अपराधिक प्रवृत्ति का होने के चलते दोनों के बीच आए दिन अनबन बनी रहती थी। करीब 1 साल पुरे जब पुलिस उसके घर दबिश देने गई तब उसकी पत्नी अपने पिता को बुलाकर पूरी बात बताई और पिता के साथ ही वह अपने पिता के घर ईसापुर चली आई।

युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया हुआ था

3 दिन पूर्व आरोपी युवक अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया था। जहां पर बीती रात करीब 4:00 बजे उसने पहले अपनी पत्नी पर पेट्रोल डाला और उसके बाद खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इन सब बातों से बेखबर उसका 3 वर्ष का बेटा आंचल अपनी नानी के पास सो हो रहा था।

अजय ने पहले रोमा को आग लगाई और उसी आग में वह भी झुलसने लगा चीख-पुकार की आवाज रोमां की मां प्रेमा देवी उसका पति चंद्रिका प्रसाद और रोमा की बहन नंदिनी और अरु तमा दोनों को आग से बचाने का असफल प्रयास किया जिसमें चंद्रिका प्रसाद प्रेमा देवी उनकी दोनों बेटी और रंजीत भी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर भर्ती कराया गया। जहां अजय और रोमा की मौत हो गई है।

हादसे में घायल विवाहित की मां (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

युवक की दोनों सालियों की हालत चिंताजनक

वहीं चंद्रिका की दोनों बेटियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी झुलसे हुए लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर अपने दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंच गए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल दोनों का पंचनामा भरवाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अजय अपनी पत्नी से अक्सर करता था लड़ाई झगड़ा

मृतका के भाई संदीप ने बताया उसके बहनोई अजय का आचरण ठीक नहीं था। वह उसकी बहन से आए दिन लड़ाई झगड़ा किया करता था। जिसके चलते 1 साल पुरे होने के बाद उसकी बहन अपने बेटे सहित उसके घर आ गई थी। जहां पर आए दिन उसके बहन पर ससुराल जाने का दबाव बनाया करता था। पर उसके बहन दहशत में थी जिसके चलते हुए अजय के घर नहीं जाती थी। लेकिन बीती शाम भी अजय ने उसे घर चलने को कहा उसने मना कर दिया। तो अजय ने खुद व उसकी बहन को पेट्रोल डालकर जलाकर मार डाला।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story