×

Lalitpur Crime News: छेड़खानी का विरोध करने पर गर्म चाकू से महिला की आंखों को जलाने वाले गिरफ्तार

चार दिन पूर्व प्रभा नाम की महिला को अकेला पाकर गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की और गर्म चाकू से उसकी आंखों को जला दिया था। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 28 July 2021 11:22 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 11:23 AM GMT)
One arrested for burning eyes of woman with hot knife for protesting molestation
X

चाकू से महिला की आंखों को जलाने वाले गिरफ्तार: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

Lalitpur Crime News: उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में महिला से बर्बरता के मामले में आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामला थाना वार क्षेत्र अंतर्गत धमना गांव का है। जहां चार दिन पूर्व प्रभा नाम की महिला को अकेला पाकर गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की और महिला के विरोध करने पर गर्म चाकू से उसकी आंखों को जलाने का प्रयास किया गया था।

मामला थाना वार क्षेत्र अंतर्गत धमना गांव का है। जहां प्रभा नाम की महिला को अकेला पाकर गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की और महिला के विरोध करने पर गर्म चाकू से उसकी आंखों को जलाने का प्रयास किया गया था। मीडिया में मामला बढ़ता देख पुलिस प्रसाशन में हड़कम्प मच गया, जिसके बाद आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच अभी भी जारी है

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पहले दिन ही मामला दर्ज कर लिया गया था जिसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों आरोपियों हिमांशु और गंगाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि जांच अभी भी जारी है।

पीड़ित महिला फोटो- सोशल मीडिया

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला जनपद ललितपुर के धमना गांव की है। जहां 25 वर्षीय महिला रात को अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में स्कूल के पास उसके पड़ोस में रहने वाले हिमांशु रायकवार और गंगाराम ने उसको दबोच लिया।

चाकू को गर्म कर उसकी आंखें दाग दी

दोनों आरोपी उसको उठाकर सुनसान इलाके में ले गए। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए महिला उनसे भिड़ गई। इसके बाद दोनों आरोपियोंने उसके साथ मारपीट की। फिर चाकू को गर्म कर उसकी आंखें दाग दी, जिससे महिला दर्द से तड़पने लगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story