×

Liquor Deaths in 2022: काल बनीं जहरीली शराब, अब तक रोंगटे खड़ी करने वाली हुईं ये घटनाएं

Liquor Deaths in 2022: बिहार के सारण और सिवान जिले के गांवों और मोहल्लों में चीख-पुखार मची है। शराब की चक्कर में किसी ने अपना पिता खोया तो किसी का घर ही उजड़ गया।

Snigdha Singh
Published on: 18 Dec 2022 1:46 AM GMT
Liquor Deaths in 2022
X

Liquor Deaths in 2022 (Image: Newstrack)

Liquor Deaths in 2022: बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक इन आंकड़ों की संख्या 77 पहुंच गई है। बिहार के सारण और सिवान जिले के गांवों और मोहल्लों में चीख-पुखार मची है। शराब की चक्कर में किसी ने अपना पिता खोया तो किसी का घर ही उजड़ गया। इन गावों में कुछ घर ऐसे हैं कि चूल्हों में आग तक पड़ी। बस सुनने को मिली तो चीख-पुकार। खासबात ये है कि जहरीली शराब की ये पहली घटना नहीं है, जो सौकड़ों लोगों के लिए काल बन गई। बल्कि ऐसी ही तमाम घटनाएं पहले भी हो चुकी है, जिनको पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।

यूपी-उत्तराखंड में 97 लोगों की जान ले चुकी है जहरीली शराब

वर्ष 2019, फरवरी में जहरीली शराब का बड़ा कांड हुआ था। इस हादसे में 97 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। दरअसल, एक पिंटू नाम के सदस्य ने 30 पाउच शराब बेंची थी। जिसके पीने लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के करीब 97 लोगों की मौत हुई थी। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों को 2-2 लाख रुपए और बीमार होने वालों को 50-50 हजार रुपए की धनराशि दी थी।

एटा में 24 लोगों घरों में एक साथ हुआ था मातम

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जहरीली शराब पीने से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक दिन में 14 तो दूसरे दिन 10 लोगों की मौत हो गई थी। एक ही मोहल्ले में 24 मौतों से शास प्रशासन दोनों में हडकंप मच गया था।

उस समय मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा के जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी सिपाही को पहले ही निलम्बित किया गया था। इसके साथ परिवार वालों को मुआवजा भी दिया गया था।

होली में भी 40 लोगों की हुई थी मौत

कहा जाता है कि ठोकर लगती है तो इंसान संभल कर चलता है। लेकिन बिहार की जनता ये नहीं मानती। इससे पहले भी होली के मौके पर 40 लोगों की मौत हो गई थी। होली का त्योहार मातम में बदल गया था।

भागलपुर, बांका, मधेपुरा, बक्सर, सिवान और शेखपुरा में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा कई लोगों की आंखों की रोशनी से भी हाथ धोना पड़ा था। शराब पीने के बाद लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story