×

महिला के चेहरे पर लिव-इन पार्टनर ने फेंका तेजाब, आरोपी हुआ अरेस्ट

By
Published on: 15 Jun 2016 1:42 PM GMT
महिला के चेहरे पर लिव-इन पार्टनर ने फेंका तेजाब, आरोपी हुआ अरेस्ट
X

नोएडा: एक शख्स ने अपने साथ रहने वाली महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। महिला को गंभीर हालत में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भेजा गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पति की मौत के बाद अपने दोस्त संग रहती थी

-मामला नोएडा के दनकौर इलाके का है।

-जहां रेखा नाम की महिला के पति की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी थी।

-पति की मौत के बाद रेखा अपने तीन बच्चों संग दोस्त विनोद के साथ लिव-इन में रहती है।

-विनोद भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं।

काफी दिनों से चल रहा था विवाद

-विनोद और रेखा के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

-बुधवार दोपहर दोनों घर से बाहर गए हुए थे।

-किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

-थोड़ी देर में विनोद ने महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

यह भी पढ़ें ... तंजील अहमद हत्याकांड का मुख्य आरोपी अतिउल्लाह अलीगढ़ से गिरफ्तार

आंख और मुंह का हिस्सा जला

-तेज़ाब फेंकने से महिला की आंख और मुंह के कुछ हिस्से झुलस गए।

-डॉक्टर्स के मुताबिक रेखा का मुंह 10 से 12 फ़ीसदी तक जल चुका है।

-महिला की स्थिति नाजुक है। हालांकि वह खतरे से बाहर है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

-दनकौर थाना प्रभारी रविद्र राठी ने बताया कि महिला के प्राथमिक बयान के आधार पर विनोद ने ही महिला पर तेजाब फेंका है।

-घटना के बाद से विनोद फरार था लेकिन बुधवार शाम उसे अरेस्ट कर लिया है।

-फिलहाल पुलिस विनोद से पूछताछ कर रही है।

Next Story