NH-91 पर दंपति से दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर पति को मारी गोली

aman
By aman
Published on: 23 Sep 2016 11:55 AM GMT
NH-91 पर दंपति से दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर पति को मारी गोली
X

बुलंदशहर: एनएच-91 पर शुक्रवार को बाइक सवार लुटेरों ने एक दंपति को दिनदहाड़े अपना निशाना बनाया। बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को गोली मारी और महिला की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

क्या है मामला?

-ये घटना बुलंदशहर-दिल्ली-कानपुर हाइवे के पास दोस्तपुर गांव के करीब की है।

-हाथरस निवासी एक दंपति बाइक से जा रहे थे।

-लुटेरों ने दंपति को गोली मारी और महिला की सोने की चेन और नकदी लूटकर फरार हो गए।

-वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

-प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को मेरठ रेफर कर दिया।

-घायल का नाम घनश्याम है। वह अपनी पत्नी यशोदा के साथ हाथरस से दिल्ली जा रहा था।

पुलिस के दावे खोखले

-पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

-पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

-पुलिस ने पिछले दिनों इसी जगह चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया था।

-लेकिन यह दावा बेअसर निकला।

फैंटम, पीसीआर ने किया था पीछा

-वारदात स्थल से कुछ दूरी पर फैंटम और एक पीसीआर मौजूद थी।

-दंपति से लूट की जानकारी होने के बाद फैंटम और पीसीआर ने लुटेरों का पीछा भी किया था।

-लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

क्या कहते हैं अधिकारी?

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि 'लुटेरों को पकडने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। लुटेरों को जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। फैंटम और पीसीआर ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में में सफल रहे। हाईवे पर गश्त के बाद भी यह घटना कैसे हो गई इस बात की भी जांच की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story