×

Looteri Dulhan: दुल्हे राजा सोते रहे, प्रेमी के साथ 15 लाख लेकर भाग गई लुटेरी दुल्हन

Looteri Dulhan: गोरखपुर में लुटेरी दुल्हन रात के अंधेरे में आभूषण, नकदी समेत 15 लाख का सामान लेकर रफ्फू चक्कर हो गई।

Purnima Srivastava
Reporter Purnima SrivastavaPublished By Ashiki
Published on: 29 May 2021 2:27 PM GMT
luteri dulhan
X

कांसेप्ट इमेज 

Looteri Dulhan: गोरखपुर के तुर्कमानपुर मोहल्ले में लुटेरी दुल्हन के कारनामे से दुल्हे राजा के साथ परिवार के भी होश उड़ गए हैं। दुल्हन ने रात के अंधेरे में अपने प्रेमी को बुलाया था। रात के अंधेरे में आभूषण, नकदी समेत 15 लाख का सामान लेकर रफ्फू चक्कर हो गई। दुल्हे राजा ने राजघाट थाने में लुटेरी पत्नी को लेकर तहरीर दी है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमान पुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामनाथ कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को गंगा कुशवाहा पुत्री स्वर्गीय भगवती कुशवाहा जाफरा बाजार थाना तिवारी जनपद गोरखपुर के रहने वाली से हुई थी। 27 अप्रैल को सरकार द्वारा गाइडलाइन का पालन करते हुए मनीष की गंगा से शादी हुई थी। 29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। पति मनीष का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की विदाई हुई। मायके से 4 दिन पहले ही वह घर लौटी थी। लेकिन बीते 27 मई को रात में दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य व्यक्ति के साथ रात में फरार हो गई।

सीसीटीवी में प्रेमी के साथ भागती दिखी दुल्हन

पति मनीष कुशवाहा ने बताया कि रात का वक़्त था। सारे लोग सोए थे। सुबह नींद खुली तो पत्नी गंगा गायब थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 को दी। मौके पर पीआरबी के पुलिस भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। मनीष का कहना है कि गंगा घर से नगद रुपए जेवरात और कपड़े व अन्य सामान सहित टोटल 15 लाख रुपए के सामान लेकर फरार हुई है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। पैसा और जेवरात जो लोग लेकर फरार हुए वह वापस दिया जाए।

Ashiki

Ashiki

Next Story