×

लूट-पाट के बाद लड़की से रेप की कोशिश, स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को दबोचा

aman
By aman
Published on: 5 Sep 2016 11:20 AM GMT
लूट-पाट के बाद लड़की से रेप की कोशिश, स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को दबोचा
X

गोरखपुर: दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों ने आज एक प्रेमी जोड़े से लूट-पाट की। लूटने के बाद बदमाशों ने लड़की से रेप का प्रयास भी किया, लेकिन उनका ये दाव उल्टा पड़ गया। प्रेमी जोड़े और स्थानीय लोगों ने उनमें से एक लुटेरे को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या है मामला ?

-मामला खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल के विनोद वन का है।

-यहां प्रतिदिन प्रेमी जोड़े शहर से जंगल के तरफ घूमने आते हैं।

-5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर छुट्टी की वजह से भारी संख्या में लोग यहां घूमने आए थे।

-पीड़ित लड़की ने बताया कि दो बाइक सवारों ने उससे रेप की कोशिश की।

-जोर-जबरदस्ती करते देख वहां घूमने आए लड़कों ने इसका विरोध किया।

-स्थानीय लोगों ने चार में से एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

-पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक कई थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे चुका है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story