×

Lucknow में दिनदहाड़े चली गोलियां, चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Lucknow Crime News: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिहरपुर गांव में हुई फायरिंग में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Shashwat Mishra
Reporter Shashwat MishraPublished By Shreya
Published on: 12 Jun 2021 1:11 PM GMT
Lucknow में दिनदहाड़े चली गोलियां, चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
X

फायरिंग की प्रतीकात्मक फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

Lucknow Crime News: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिहरपुर गांव में गोली चलने की ख़बर सामने आई है। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों व्यक्तियों को लोहिया अस्पताल (Lohiya Hospital) में भर्ती करा दिया है, जहां उनका उपचार हो रहा है। घायल हुए लोगों में एक महिला भी है। इस गोलीकांड में बजरंग रावत नाम का एक व्यक्ति भी घायल हो गया है। उसे भी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

यह घटना गोल्फ सिटी थानांतर्गत आने वाले हरिहरपुर गांव की है। जहां दो पक्षों में स्कूटी को लेकर लड़ाई इतनी आगे बढ़ गयी कि गोलियां चलाने की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों का गांव अगल-बगल ही है और गांव रेवतापुर व हरिहरपुर के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई है। इसी वजह से यह मामला इतना आगे बढ़ गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना अजय विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। पुलिस नौमिलाल और अजय विश्वकर्मा से पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है। विवाद होने के बाद ही नौमिलाल ने अजय को फोन कर बुलाया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story