×

Lucknow Crime News: वकील के दबंग बेटे ने महिला सिपाही को लोहे की रॉड से पीटा, किया था छेड़छाड़ का विरोध

दबंग युवक ने राजधानी के थाना अलीगंज की पिंक पेट्रोलिंग में तैनात महिला सिपाही से छेड़छाड़ की, जब उस महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तब उस युवक ने महिला सिपाही पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

Sandeep Mishra
Published on: 29 Aug 2021 7:08 PM GMT
Female constable and accused youth injured in the attack
X

 लखनऊ: हमले में घायल महिला सिपाही और आरोपी युवक

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर यह संकेत मिल गया है कि राजधानी में दबंगो के हौसले बुलंद हैं। किसी भी दबंग को अब खाकी पर वार करने में तनिक भी नहीं सोचना पड़ रहा है। आज फिर एक दबंग युवक ने राजधानी के थाना अलीगंज की पिंक पेट्रोलिंग में तैनात महिला सिपाही से छेड़छाड़ की, जब उस महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तब उस युवक ने महिला सिपाही पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

महिला सिपाही के माथे पर गम्भीर चोट आई है। हालाँकि बाद में पुलिस ने आरोपी दबंग युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाला दबंग युवक किसी अधिवक्ता का पुत्र बताया जाता है।पुलिस ने उस दबंग युवक पर धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया है।

राजधानी में पुलिस पर जानलेवा हमले की यह पहली घटना नहीं

राजधानी में पुलिस पर जानलेवा हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले दो माह में तीन बार दबंग पुलिस और जानलेवा हमले कर चुके हैं। इससे पूर्व हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को दबंगो ने जमकर पीटा था। उसके बाद एक ट्रैफिक सिपाही की दबंगो ने शराब के नशे में धुत होकर बीच चौराहे पर बेतहासा पिटाई की थी। इस घटना को राजधानी के लोग भूल नही पाए थे कि दिनदहाड़े फिर एक ट्रैफिक दरोगा को एक दबंग कार चालक ने अपनी कार की बोनट में फंसा कर 100 मीटर तक घसीटा था। जिसमे उस ट्रैफिक दरोगा को भी काफी गम्भीर चोंटें आयीं थीं।

महिला सिपाही पर लोहे की रॉड से हमला

अब आज शनिवार को एक महिला सिपाही के साथ दबंग युवक के द्वारा पहले छेड़छाड़ करना व रोकने पर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर देना,ये अभी घटनाएं राजधानी की कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती दे रहीं हैं। कहने का आभिप्राय लखनऊ में पुलिस के इकबाल को इस तरह की घटनाएं चुनौती दे रहीं हैं। जब दबंग के कहर से पुलिस ही सुरक्षित नही हैं।

महकमे में काम करने वाली महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की घटना को दबंग युवक फुल रंगबाजी के साथ अंजाम देने की हिम्मत जुटा रहे हैं तो भला राजधानी की सड़कों पर आम परिवारों की महिलाएं व लड़कियां कैसे अपने आप को इन बिगड़ैल दबंगो से अपने को महफूज समझ सकतीं हैं? इस तरह की घटनाएं आवाम को दहशतजदा बना रही हैं और पुलिस के इकबाल व राजधानी की कानून व्यवस्था के लिये बड़ी चुनौती बन रही हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story