×

Lucknow Crime News: ऑनलाइन पढ़ाई में LU के व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाले अश्लील पोस्ट, लिखे अपशब्द

लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हॉट्सएप ग्रुप में किसी ने अश्लील पोस्ट डाल दिये और छात्राओं व शिक्षकों के लिये अपशब्द लिखे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 19 July 2021 3:19 AM GMT (Updated on: 19 July 2021 3:20 AM GMT)
Obscene posts posted on WhatsApp group in online studies, written abusive words
X

ऑनलाइन पढ़ाई में एलयू के व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाले अश्लील पोस्ट: फोटो- सोशल मीडिया

Lucknow Crime News: कोरोना महामारी के चलते स्कूल, कॉलेज में अब ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हॉट्सएप ग्रुप (whatsapp group) में किसी ने अश्लील पोस्ट डाल दिये और छात्राओं व शिक्षकों के लिये अपशब्द लिखे। प्राचीन भारतीय इतिहास के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिये बने व्हॉट्सएप ग्रुप में ऐसा हुआ।

बात दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हॉट्सएप ग्रुप पर किसी ने अश्लील पोस्ट डाल दिये। इस ग्रुप पर ही ऑनलाइन क्लॉस होती है। छात्राओं ने इसकी शिकायत ट्वीटर पर करने के साथ ही कुलपति को भी ई-मेल कर दिया। इसके बाद ही प्रॉक्टर डॉ.दिनेश कुमार ने हसनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी।

व्हॉट्सएप: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया


कोई बाहरी व्यक्ति है कि या यहीं का छात्र

लखनऊ विश्वविद्यालय के व्हॉट्सएप ग्रुप पर अश्लील मैसेज भेजना वाला कौन है। ग्रुप ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाया गया है इसलिए यही माना जा रहा है कि जिसने अश्लील मैसेज भेजे हैं, वह भी छात्र ही होगा हालांकि चीफ प्राक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि ग्रुप शिक्षक ही बनाते हैं लेकिन कभी-कभी अन्य छात्रों को एडमिन बना दिया जाता है। जांच में पता चल जाएगा कि जिस नम्बर से अश्लील सामाग्री ग्रुप पर भेजी गई उसे किसने ग्रुप में जोड़ा और वह कोई बाहरी व्यक्ति है कि या यहीं का छात्र है।

इससे पूर्व भी भेजे गए अश्लील संदेश

गौरतलब है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए व्हॉट्सएप ग्रुप पर अश्लील मैसेज भेजने का यह कोई पहला मामला नही हैं। इससे पूर्व भी कई बार शिकायत की गई है। वहीं हिन्दी के ग्रुप पर अश्लील सामाग्री भेजे पर विवि की ओर से पूर्व में भी एफआईआर दर्ज करायी चुकी है। इंस्पेक्टर यशकांत सिहं ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी का पता चल जायेगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story