TRENDING TAGS :
Lucknow Crime News: टेंडर पाम हॉस्पिटल में महिला कर्मी मौत के मामले में नया मोड़, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
Lucknow Crime News: लखनऊ में टेंडर पाम हॉस्पिटल में महिला कर्मी नीलम साहनी की मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है।
महिला के साथ दुष्कर्म की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राजधानी लखनऊ (Lucknow) में टेंडर पाम हॉस्पिटल में महिला कर्मी नीलम साहनी की मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मृतक महिला कर्मी के परिजनों ने यह गम्भीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या की गयी है। परिजनों के इस गम्भीर आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन में अब हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है। राजधानी का टेंडर पाम हॉस्पिटल प्रसपा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का है। इस अस्पताल के संचालन का काम उनकी बेटी देखती हैं।
अपनी बेटी की मौत की खबर के बाद पाम हॉस्पिटल पहुंचे मृतका नीलम साहनी के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।नीलम की मां ने हॉस्पिटल प्रशासन से पूछा है। उनकी बेटी की मौत की सूचना उन्हें तत्काल क्यों नहीं दी गई? नीलम की मां के इस सवाल का कोई सटीक जवाब हॉस्पिटल प्रशासन नहीं दे पा रहा है। मृतका के भाई व माँ ने बताया है कि उनकी बेटी के शरीर मे चोटों के निशान है। जिससे यह समझ में आता है कि उसके साथ रेप की जबरन घटना को अंजाम देने के बाद हत्या कर दी गई।
मृतक परिजनों ने हॉस्पिटल पर लगाया गंभीर आरोप
टेंडर पाम हॉस्पिटल की मृतक महिला कर्मी के परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन नीलम के शव का पोस्टमार्टम न कराने का दवाब बना रहा है। जबकि थाना सुशांत गोल्फ सिटी के एसएचओ हॉस्पिटल प्रशासन के प्रभाव में आकर अब इस मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रहा है।
मिली जानकारी के मुताबित हॉस्पिटल प्रशासन व पुलिस इस सनसनी खेज मामले को रफा दफा करने की जुगत में है। मृतक नीलिमा बलिया जिले की रहने वाली है और मृतक नीलिमा पिछले तीन माह से टेंडर पाम हॉस्पिटल में काम कर रही थी। मृतक नीलिमा गुरुवार को रात्रि 8 बजे अस्पताल के बेसमेंट में गम्भीर हालत में घायल अपने अन्य सहयोगियों को मिली थी।जिसका टेंडर पाम हॉस्पिटल इलाज किया जाने लगा,इसी बीच सूचना पर नीलम के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए लेकिन रात 2 बजे तक उन्हें हॉस्पिटल प्रशासन ने मिलने नहीं दिया।2 बजे इलाज के दौड़ना नीलम की मौत हो गयी थी।
नीलम की मौत से खड़े हुए है कई सवाल
नीलम की मौत पर पहला सवाल टेंडर पाम हॉस्पिटल में सीढ़ियों से गिरकर महिला कर्मी नीलम गम्भीर रूप से घायल हो गयी फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सब सवाल यह है कि जब नीलम सीढ़ियों से फिसल कर घायल हई है। तो फिर उसके शरीर मे गम्भीर चोटों के निशान कैसे आये हैं?
दूसरा सवाल थाना सुशांत गोल्फ सिटी के एसएचओ व हॉस्पिटल प्रशासन मृतका का पोस्टमार्टम न कराने का दवाब परिजनों पर क्यो बना रहे हैं?, तीसरा सवाल एस एच ओ सुशांत गोल्फ सिटी ने अखिर अब तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज क्यो नहीं की है?
चौथा सवाल एक महिला कर्मी की मौत के बाद पुलिस टेंडर हॉस्पिटल प्रशासन के दवाब में क्यो है? राजधानी के इस सनसनीखेज मामले से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं जिनको लेकर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस व टेंडर पाम हॉस्पिटल संदेह के घेरे में आ गया है।