×

MP News: जल्लाद बना चाचा दो सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: पुलिस के मुताबिक आरोपी सगे चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही बच्ची से दो दिन तक रेप किया।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 4 Dec 2022 1:36 AM GMT
Uncle turned executioner raped two real nieces accused arrested in Rewa
X

Uncle turned executioner raped two real nieces accused arrested in Rewa (Social Media)

Rewa News: रीवा में जल्लाद बना चाचा भाई की सगी बेटियों के साथ किया कुकर्म रीवा लौर थाना अंतर्गत दो मासूम बहनों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सगे चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही बच्ची से दो दिन तक रेप किया। भनक लगते ही बच्चियों की मां ने अपने पति से वारदात की जानकारी दी। ऐसे में आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। डर के मारे बच्चियों की मां शनिवार की सुबह थाने पहुंची। जहां लौर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। दो बहनों से दुष्कर्म की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने एसपी नवनीत भसीन को पूरे मामले से अवगत कराया है।

​वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 15 माह की दुधमुंही बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां स्थित खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस की दूसरी टीमों ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी 22 वर्ष ने 16 अक्टूबर को पहली बार 7 वर्षीय भतीजी से रेप किया। घटना के बाद मासूम बच्ची रोते बिलखते हुए मां के पास पहुंची।

तब माता-पिता आरोपी के खिलाफ थाने जाने लगे। हालांकि परिवारिक दबाव के चलते मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने तक नहीं पहुंच पाई। तब परिवार के लोगों ने सोचा था कि शायद अब ऐसी घटना न हो।

इसलिए मामले में पर्दा डाल दिया।आरोपी चाचा ने 46 दिन बाद एक बार फिर वारदात कर सनसनी फैला दी है। उसने 15 माह की भतीजी से गुरुवार की सुबह 10 बजे और शुक्रवार की रात 9 बजे रेप किया।

बच्चियों की मां ने भोपाल की निजी कंपनी में कार्य करने वाले पति को फोनकर जानकारी दी। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और मां को बुरी तरह पीटा है। पीड़िता बेटियों की मां की शिकायत पर लोर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो एक्ट का अपराध कायम किया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story