×

Mainpuri Crime News: 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, जानिए किसने किया इस कुकर्म में सहयोग

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां अपराधियों को एनकाउंटर की बात होती है, तो वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

Praveen Pandey
Report Praveen PandeyPublished By Shweta
Published on: 18 Jun 2021 1:49 PM GMT
पकड़ा गया आरोपी
X

पकड़ा गया आरोपी 

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां अपराधियों को एनकाउंटर की बात होती है, तो वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जो सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दी है। बता दें कि यूपी के जिला मैनपुरी में एक 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ हैवानों ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस इस घटना की गंभीरते को देखते हुए जांच शुरू कर दी। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं

बात दें कि मैनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक व उसके सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सूत्रों की माने तो इस दुष्कर्म में उन हैवानों का सहयोग एक युवती ने दी थी। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ भोगांव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दीं। जिसके बाद शुक्रवार को थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्य आरोपी प्रिंस पुत्र महेंद्र जाटव निवासी श्यामपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद को कटरा समान चैराहे से दबोच लिया। घटना में उसका साथ देने वाली युवती को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

सीओ भोगांव अमर बहादुर थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में फरार तीसरे अभियुक्त साहिल उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी उझईया थाना दन्नाहार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। इसके बाद से पुलिस ने नाबालिग किशोरी का बयान दर्ज कराने के लिये मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story