×

भदोही में डबल मर्डर: शख्स ने की भाई-भाभी की हत्या, 1 साल के मासूम का भी हाथ-पैर काट डाला

भदोही (Bhadohi) जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 24 May 2021 11:19 AM GMT
Youth Knife Attack on Boys
X

तीन युवकों पर चाकू से हमला (प्रतीकात्म तस्वीर: सोशल मीडिया)

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। शख्स ने संपत्ति विवाद के चलते यह भयानक कदम उठाया। इतना ही नहीं उस शख्स ने अपने भाई के एक साल के बेटे के भी हाथ और पैर काट डाले।

जानकारी के मुताबिक शाम को एक घर से शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। घर के अंदर जाने पर जमील कुरैशी और उनकी पत्नी रूबी तथा इनका एक साल का लड़का मो. अली खून से लथपथ मिले। पति-पत्नी के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किया गया था। बच्चे के पैर और हाथ भी बुरी तरह जख्मी थे।

जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा मासूम

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची जमील की मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी रूबी तथा बच्चे मो. अली को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रूबी ने भी दम तोड़ दिया। घायल मासूम का गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां बच्चा जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

आरोपी अपनी मां के साथ फरार

भदोही के एसपी राम बदन सिंह के मुताबिक काजियाना के रहने वाले नौशाद ने घटना को अंजाम दिया है। नौशाद पेशे से कसाई है और रविवार की शाम उसने घटना को अंजाम दिया है। एसपी ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को नौशाद ने मीट काटने वाले धारदार हथियार से अपने भाई और उसकी पत्नी दोनों पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अपनी मां के साथ फरार है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ashiki

Ashiki

Next Story