×

Mathura Crime News : रास्ते पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रास्ते पर हो रहे निर्माण का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने में लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गई।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Priya Panwar
Published on: 4 July 2021 10:03 AM GMT (Updated on: 4 July 2021 10:08 AM GMT)
Mathura Crime News : रास्ते पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने मारी गोली, मौत
X
मौके से बरामद किए गए गोली के खोखे

Mathura Crime News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में रास्ते पर हो रहे निर्माण का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने में लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ गांव का है। यहां राजवीर (25) अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आरसीसी सड़़क तोड़कर मकान आगे बढा रहे थे। आरोप है कि जब राजवीर ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसे गोली मार दी। गोली राजवीर के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जब इस विवाद में राजवीर की पत्नी गीता सामने आई तो उसे भी घायल कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

क्या बोली पुलिस

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह का कहना कि बाबूगढ़ गांव में रास्ते रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story