×

Meerut News: मेरठ में युवक की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sushil Kumar
Published on: 10 Oct 2021 1:56 PM GMT
Crime
X

क्राइम की डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut Me Goli Maar Kar Hatya) जनपद में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इस क्रम में आज थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक 30 वर्षीय के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमलावर शव को परीक्षितगढ़ नगर के समीप राजवाहे के किनारे फेंक कर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिया है। समाचार लिखे जाने समय तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। पुलिस के अनुसार युवक के सीने में गोली लगी है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। खाकी रंग की कमीज और इसी कलर की पेंट पहनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शव पीछे से रजवाहे में बहकर यहां आया है। बहरहाल, पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मेरठ में गोली मार कर हत्या (Meerut Me Goli Maar Kar Hatya)

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार युवक के कपड़ों की तलाशी में भी ऐसा कुछ नही मिला है जिससे युवक की शिनाख्त की जा सके। युवक की शिनाख्त के लिए मेरठ (Meerut Me Goli Maar Kar Hatya) और आसपास के जनपदों में युवक की फोटो भेज कर इशनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही गुमशुदा युवकों की जानकारी भी मेरठ और आसपास के पुलिस थानों से की जा रही है।

पिंकी की उपचार के दौरान मौत

उधर,ससुर के हमले में गंभीर रुप से घायल हुई शास्त्री नगर निवासी पिंकी बंसल की आज दोपहर करीब 3.30 बजे ,नोएडा के जेपी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले पिंकी को ब्रेन डेड घोषित किया गया था।पिंकी की मौत के साथ ही उनकी बेटी एक इकवरा अनाथ हो गई है। बता दें कि मेरठ के नौचंदी इलाके में शास्त्री नगर सेक्टर एक निवासी अमित बंसल ने 4 अक्टूबर को अपने ही कार्यालय में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। पति की मौत के बाद पिंकी ने भी सुसाइड का प्रयास किया था।

इस दौरान उनके ससुर रामकिशन बंसल ने पिंकी पर हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा था कि पिंकी के ऊपर उनके ससुर ने गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए थे। इसी आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले रामकिशन बंसल को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से ही परिजन पिंकी का उपचार नोएडा के जेपी अस्पताल में करा रहे थे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story