×

Meerut Crime News: मेरठ में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, छर्रे लगने से पुत्र हुआ घायल, घटना से इलाके में सनसनी

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, ताजा घटना में जनपद मेरठ में पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 14 Dec 2021 3:19 PM GMT
Ayodhya News in Hindi
X

Design Photo - Newstrack

Meerut News: यहां जिला मुख्यालय (district headquarters) से करीब 40 किमी दूर जानी खुर्द (Jani Khurd) बागपत रोड (Baghpat Road) स्थित किठोली पेट्रोल पंप (Kitholi Petrol Pump) के पास हथियारबंद लोंगो ने मेरठ बागपत मार्ग (Meerut Baghpat Marg) पर किठौली गांव (Kithauli village) के पास गांव निवासी पूर्व प्रधान (Former village head) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितो ने कुछ ही दूर मृतक के पुत्र के ऊपर भी गोली चला दी। लेकिन किसी प्रकार पुत्र बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस (UP Police) ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। वहीं घटना के सिलसिले् में दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की हैं। अभी तक यह पता नही हो सका है कि घटना में महिलाओं की क्या भूमिका रही है।

मामला रंजिश का लग रहा है

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा (Jani police station in-charge Sanjay Verma) ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का (case of enmity) लग रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक पर अपने ही परिवार के दूसरे पक्ष से कई मुकदमे चल रहे हैं।

जाँच करती पुलिस



बदमाशों ने तेजपाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी

मिली जानकारी के अनुसार किठौली गांव निवासी 55 वर्षीय तेजपाल सिंह सैनी (Tejpal Singh Saini) जो कि अपने गांव का पूर्व प्रधान है। आज शाम बाइक से मेरठ से घर जा रहा था। इस दौरान मेरठ बागपत मार्ग पर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार हमलावरों ने तेजपाल को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने तेजपाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घटनास्थल से कुछ ही दूर मौजूद तेजपाल के पुत्र अंकित के ऊपर भी तीन चार गोली चला दी। लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। हालांकि अंकित गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। आरोपितों से बचने के बाद अंकित दौड़कर अपने पिता के पास पहुंचा। वही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल तेजपाल को मेरठ अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story