×

Mirzapur Crime News : जंगल में मिले तीन बहनों के कंकाल, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Mirzapur Crime News : मिर्जापुर के हर्रा जंगल में तीन लड़कियों के कंकाल मिले हैं। ये कंकाल तीन सगी बहनों के बताए जा रहे हैं।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Sep 2021 2:11 PM GMT
Skeletons of three girls
X

जंगल में मिले लड़कियों के कंकाल

Mirzapur Crime News : यूपी के मिर्जापुर के हर्रा जंगल में तीन लड़कियों के कंकाल मिले हैं। एक महीने से लापता हालिया क्षेत्र के हर्रा जंगल में मिले कंकाल तीन सगी बहनों बताए जा रहे हैं। जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामले के बारे में जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से लड़कियों की पहचान कर ली है। वहीं जानकारी मिलने पर पहुँची स्थानीय पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वारदात के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, हालिया क्षेत्र के हर्रा जंगल में 3 सगी बहनों के कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। तीन बच्चो के कंकाल मिलने की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से लड़कियों की पहचान किया। शव मिलने की जानकारी पर पहुँची स्थानीय पुलिस जाँच जांच में जुटी है।

तीनों बेटियों की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि लड़कियों की मां सीमा भी मायके से फरार हो गई है। बेटियों के मामा रमाकांत ने बताया कि सीमा महीने भर से उन्हें गुमराह करती रही। ऐसे में पुलिस को मां पर ही तीनों बेटियों की हत्या कराने की आशंका है।


मौके पर पहुंचे पिता ने कपड़ों से बच्चियों की पहचान की पिता ने बताया की एक माह से मां के साथ लापता थी तीनों बहनें, फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिला है, पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी देवीदास कोल की पत्नी सीमा अपनी तीन बेटियों मुन्नी, ममता, गोलू को साथ लेकर बीते 16 अगस्त को घर से निकली थी। जिसके बाद से वह बच्चों के साथ लापता थी।

अभी कुछ दिन पहले लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में 3 बच्चों की निर्ममता से हत्या हो गई थी। जिसका खुलासा अभी तक मिर्जापुर पुलिस नहीं कर पाई है। जिसके बाद पुलिस को यह बड़ी चुनौती मिली है। तीन बच्चों के कंकाल मिलने के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि पुलिस एक महीने से बच्चों का पता क्यों नहीं लगा सकी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story