TRENDING TAGS :
बाइक सवार बदमाशों ने शौच से लौट रहीं तीन बहनों पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
बहरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात तीन बहनों पर तेजाब फेंके जाने से इलाके में हडकंप मच गय। बाइक सवार युवक शौच से लौट रहीं बहनों पर तेजाब फेंककर निकल भागे। इससे तीनों बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
एसिड अटैक के बाद हॉस्पिटल में एडमिट बहनें
इलाहाबाद: बहरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात तीन बहनों पर तेजाब फेंके जाने से इलाके में हडकंप मच गय। बाइक सवार युवक शौच से लौट रहीं बहनों पर तेजाब फेंककर निकल भागे। इससे तीनों बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
बहरिया थाना के रामगढ़ कोठारी गांव निवासी रेखा मिश्र (23) पुत्री श्यामलो दत्त मिश्र, राधा मिश्र (22) और उसकी सगी बहन श्रेया मिश्र (16) पुत्री श्रीकांत मिश्र देर शाम घर से दो सौ मीटर दूर शौच को गई थीं। जब वह वापस घर लौट रही थीं तभी बाइक से आए दो युवकों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उनका चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया।
यह भी पढ़ें ... RJ निधि के साथ हुई छेड़खानी, भावुक होकर लाइव शो के दौरान दिया इस्तीफा, मामला दर्ज
लड़कियों के शोर मचाते ही बदमाश भाग निकले। गांव वालों ने पुलिस को सुचना दी। इसके बाद तीनों लड़कियों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जानकारी मिलते ही एसएसपी और एसपी गंगापार घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनो से पूछताछ की। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
आगे की स्लाइड्स में देखिए PHOTOS