×

5 Star Hotel में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी ये बॉलीवुड अभिनेत्री, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 15 Jun 2021 2:16 AM GMT
drug party
X

Photo-Social Media

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री पार्टी कर रही, तभी पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर जानकारी दे दी, जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।

मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। जहां एक फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel) में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। वो ड्रग्स (Drugs Party) के साथ पार्टी कर रही थी। पुलिस ने बीती रात होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बीती रात करीब 3 बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां बॉलीवुड (Bollywood) में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री (Actress) और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सांताक्रुज पुलिस (Santacruz Police) ने इस संबंध में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को खबर मिली थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री (bollywood actress) पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी कर रही है। इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस की पार्टी में छापा मारा। जहां वो अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी।


पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस (Charas) का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दिन में सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। बता दें कि नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

Ashiki

Ashiki

Next Story