×

Mumbai Rave Party Case: रेव पार्टी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने 4 एक्ट्रेस सहित 22 लोगों को किया गिरफ्तार

देश की आर्थिक नगरी मुंबई की इगतपुरी पुलिस ने रेव पार्टी (Rave Party) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 28 Jun 2021 12:04 PM IST
Maharashtra Police busted the rave party
X

महाराष्ट्र पुलिस ने किया रेव पार्टी का भंडाफोड़: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

Mumbai Rave Party Case: देश की आर्थिक नगरी मुंबई की इगतपुरी पुलिस ने रेव पार्टी (R ave Party) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। ये लोग रविवार की रात को कथित रूप से ड्रग्स ले रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से कुछ का संबंध फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से भी है, मामले में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि पार्टी का आयोजन दो निजी बंगलों पर हुआ था, मौके से कोकीन, चरस और वीड बरामद किया गया है।

इस मामले में नासिक ग्रामीण की एडिशनल एसपी शर्मिष्ठा वालावल्कर ने बताया कि "हमने मुंबई में एक नाइजीरियन नागरिक की पहचान की है, जिसने इन लोगों को नशीले पदार्थ सप्लाई किए हैं। "उन्होंने कहा कि हमने तीन अलग-अलग मामले फाइल किए हैं। पहला एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) के तहत, दूसरा ड्रग्स की बिक्री और खपत के लिए जबकि तीसरा कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए। ये मामले पार्टी में पाए गए लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। मामले में संलिप्त संदिग्धों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

पार्टी का आयोजन दो बंगलों में किया गया था

नासिक ग्रामीण के एसपी सचिन पाटिल ने बताया कि "पार्टी का आयोजन दो बंगलों पर एक व्यक्ति के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए किया गया था। इसमें मुंबई से कई लोग शामिल हुए थे। ड्रग्स पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़ी चार एक्ट्रेसेस, एक बिग बॉस प्रतिभागी और दो प्रमुख कोरियोग्राफर्स भी हैं।"

50 लोगों की टीम ने दोनों बंगलों पर छापा मारा

पाटिल ने बताया कि "पुलिस को इस बारे में अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी और उसी आधार पर छापा मारा गया।" प्राप्त जानकारी के मुताबिक इगतपुरी पुलिस स्टेशन के 50 लोगों की टीम ने दोनों बंगलों पर छापा मारा और पाया कि पार्टी कर रहे लोग ड्रग्स ले रहे थे।

सभी लोगों को मेडिकल टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया

पार्टी में शामिल सभी लोगों को मेडिकल टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और खून के नमूने भी इकट्ठा किए गए हैं, ताकि कोकीन और ड्रग्स लेने की पुष्टि हो सके। पाटिल ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि पार्टी में शामिल सभी लोगों ने ड्रग्स लिया था। वालावल्कर ने कहा कि दोनों बंगलों के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, ये मामला कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story